डिजाइन में क्या नया है
लिमिटेड एडिशन मॉडल का डिजाइन रेसिंग-इंस्पायर्ड है। इसमें फुल फेयरिंग, बॉडी और रिम्स पर स्पोर्टी डेकल्स, और ज्यादा शार्प विजुअल लुक दिया गया है, जो BMW S 1000 RR से प्रेरित है। बाइक में चैंपियन का डोम, रैम एयर इनटेक, इंजन कूलिंग के लिए गिल वेंट्स, गोल्ड USD फोर्क्स, एल्यूमीनियम स्विंगआर्म और मिशेलिन पायलट स्ट्रीट टायर्स दिए गए हैं। यह दो कलर ऑप्शन कॉस्मिक ब्लैक और पोलर व्हाइट में आती है।
यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स
इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 312cc का सिंगल-सिलेंडर, वॉटर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9,700 rpm पर 34 bhp (25 kW) पावर और 7,700 rpm पर 27.3 Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और रेस-ट्यून एंटी-हॉपिंग क्लच दिया गया है। जिससे डाउनशिफ्टिंग स्मूद होती है और तेज ब्रेकिंग के दौरान सुरक्षा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: यूरोप में बीवाईडी और एमजी का दबदबा, रेनो और ऑडी को छोड़ा पीछे, जानें क्या है वजह
यह भी पढ़ें - World's Fastest Car: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनी यह इलेक्ट्रिक हाइपरकार, जानें डिटेल्स
BMW G 310 RR Limited Edition
- फोटो : BMW Motorrad
चार राइडिंग मोड्स
इस लिमिटेड एडिशन बाइक में चार राइडिंग मोड मिलते हैं -
- Track - ज्यादा तेज एक्सेलेरेशन और कॉर्नरिंग के दौरान लेट ब्रेकिंग के लिए।
- Urban - सिटी ट्रैफिक के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस।
- Sport - ज्यादा से ज्यादा एक्सेलेरेशन और डीसलेरेशन के लिए।
- Rain - गीली सड़कों पर सेफ्टी के लिए सेंसेटिव थ्रॉटल और ABS एडजस्टमेंट।
यह भी पढ़ें - Hero Destini 110: हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - Renault Kwid: रेनो क्विड का 10वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, सिर्फ 500 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स
क्या बनाता है इसे खास
इस बाइक को खास बनाते हैं इसके एक्सक्लूसिव डेकल्स, एयरोडायनामिक डिजाइन और '1/310' लिमिटेड बैजिंग। 3 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में यह बाइक अपने ट्रैक-फोकस्ड परफॉर्मेंस और बीएमडब्ल्यू की इंजीनियरिंग की वजह से अलग पहचान बनाती है।
यह भी पढ़ें - Ultraviolette X47 Crossover: अल्ट्रावायलेट X47 क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
यह भी पढ़ें - Volvo EX30: वोल्वो EX30 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें ड्राइविंग रेंज, कीमत और फीचर्स
कीमत और वारंटी
BMW G 310 RR लिमिटेड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत करीब 3 लाख रुपये रखी गई है। इसमें रोड टैक्स, आरटीओ चार्ज, बीमा और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं। बाइक के साथ रोड-साइड असिस्टेंस और 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी स्टैंडर्ड दी गई है। जिसे चाहें तो 5 साल तक बढ़ा सकते हैं।
साथ ही, बीएमडब्ल्यू इंडिया फाइनेंशियल सर्विस की ओर से फ्लेक्सिबल फाइनेंस प्लान और राइडिंग गियर व एक्सेसरीज के लिए भी कवरेज उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें - Kubota Hydrogen Tractor: ओसाका में दुनिया का पहला हाइड्रोजन-चलित सेल्फ-ड्राइविंग ट्रैक्टर पेश, जानें इसकी खूबियां