भारतीय बाजार में स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट को लेकर कंपनियों में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। इसी कड़ी में TVS ने हाल ही में अपना नया TVS Ntorq 150 लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपये से भी कम रखी गई है। इस स्कूटर की टक्कर सीधी Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 से हो रही है। आइए तीनों स्कूटर्स के फीचर्स, इंजन और कीमत का तुलनात्मक विश्लेषण।
TVS Ntorq 150
TVS Ntorq 150 में 149.7cc का एयर-कूल्ड O3CTech इंजन दिया गया है, जो 7,000 rpm पर 13.2 PS की पावर और 5,500 rpm पर 14.2 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 0-60 km/h की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है और 104 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है। यानी यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्कूटर है।
Hero Xoom 160
Hero Xoom 160 में 156cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,000 rpm पर 14.6 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसका वजन 142 किलो है और यह लगभग 40 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।
Yamaha Aerox 155
Yamaha Aerox की बात करें तो इस स्कूटर को 155cc लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SOHC इंजन से पावर मिलती है। यह इंजन 15 hp की पावर और 13.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है।
हमारा वर्डिक्ट
तीनों स्कूटर्स अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन हैं।
TVS Ntorq 150 उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो स्पोर्टी डिजाइन और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन चाहते हैं। वहीं
Hero Xoom 160 पावर और एडवेंचर राइडिंग के शौकीनों को अपील करेगा। दूसरी ओर,
Yamaha Aerox 155 अपने प्रीमियम फीचर्स और हाई-परफॉर्मेंस के कारण स्टाइल और पावर का बैलेंस्ड पैकेज है।