सरकार को नीति बनाने के लिए समय
20 अगस्त की सुनवाई के दौरान बेंच ने मामला 22 सितंबर तक के लिए टाल दिया और राज्य सरकार से पूछा कि क्या वह बाइक टैक्सियों को लेकर कोई नीति बनाने का इरादा रखती है।
यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Toll Tax: NHAI टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से वसूल रहा है टैक्स? वायरल दावे पर सरकार का फैक्ट-चेक क्या कहता है
"कोर्ट से कोई आदेश नहीं आया"
शुक्रवार को एडवोकेट जनरल शशिकिरण शेट्टी ने अदालत को बताया कि कई ऑपरेटरों ने सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। जबकि अदालत की ओर से कोई आदेश पारित नहीं किया गया है। इस पर बाइक टैक्सी चालकों की ओर से पेश वकीलों ने तर्क दिया कि प्रवर्तन अधिकारी व्यक्तिगत मोटरसाइकिलों को जब्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: एक वर्ष में 200 ट्रिप पूरी होते ही क्या फिर से देने होंगे 3000 रुपये? जानें क्या हैं नियम
"व्यक्तिगत वाहन मालिकों को परेशान न करें"
बेंच ने स्पष्ट किया कि अदालत की चिंता सिर्फ इस बात की थी कि बाइक टैक्सी चालक और मालिकों को अनावश्यक दिक्कत न हो। मुख्य न्यायाधीश बखरु ने एडवोकेट जनरल से कहा, "व्यक्तिगत मालिकों को परेशान मत कीजिए।" इस पर शेट्टी ने भरोसा दिलाया कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें - Electric Buses: बंगलूरू में जानलेवा दुर्घटनाओं के लिए ध्वनिहीन ई-बसों को ठहराया गया जिम्मेदार, क्या है समाधान
कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया गया
अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि उसने अब तक इस मामले में कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया है। फिलहाल सभी अपीलों को अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
किसने दायर की याचिकाएं
इस मामले में याचिकाएं ऊबर इंडिया सिस्टम्स, एएनआई टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. (ओला), रॉपन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्रा. लि. (रैपिडो) और अन्य कंपनियों ने दायर की थीं।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: अटल सेतु पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल से छूट, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट
पहले का आदेश
इससे पहले 2 अप्रैल 2025 को एकल न्यायाधीश की पीठ ने कहा था कि जब तक राज्य सरकार मोटर व्हीकल्स एक्ट की धारा 93 और उससे संबंधित नियमों के तहत दिशानिर्देश जारी नहीं करती, तब तक बाइक टैक्सी सेवाओं की अनुमति नहीं दी जा सकती। अदालत ने यह भी माना था कि सरकार को एग्रीगेटर लाइसेंस के आवेदन को मंजूरी देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें - Car Price: बड़ी कारों और एसयूवी की कीमतें होंगी सस्ती? सरकार घटा सकती है 40 प्रतिशत तक जीएसटी
यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा