अमेरिका की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी जीरो मोटरसाइकिल ने बाइकों की रेंज को अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी का कहना है कि नई रेंज की बाइक में 10 फीसदी ज्यादा चलने की क्षमता और छह गुना फास्ट चार्जिंग दी होगी। कंपनी ने इसके तहत तीन नई बैटरी- ZF14.4, ZF7.2 और ZF3.6 पेश की हैं। नई बैटरियां वर्तमान के मुकाबले ज्यादा रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करेंगी। यूजर्स इनमें से किसी भी बैटरी का विकल्प चुन सकते हैं जो 350 किमी. से ज्यादा का सफर तय कर पाएगी।
कंपनी के वायस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग और सेल्स) टोड एंडरसन ने कहा, "इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के क्षेत्र में हमारी कंपनी लगातार अपनी सीमाओं से परे जाने की कोशिश करेगी। जो ग्राहकों को लंबी दूरी तय करने और फास्ट चार्जिंग का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है।"
पढ़ें: यामाहा लाने जा रही तीन पहियों की बाइक, दिखने में होगी कुछ ऐसी
नई लीथियम आयन बैटरी मेंटेनेंस फ्री रहेंगी और इसमें पांच साल की अनलिमिटेड माइलेज वारंटी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने 6 kW का चार्ज टैंक भी पेश किया है जो साधारण चार्जर से 6 गुना फास्ट चार्जिंग देगा। इसके अलावा इन बाइकों में नए कलर ग्राफिक्स और बेहतर टॉर्क दिया गया है।