फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाना बनाने आ रही है यह आक्रामक बाइक, फीचर्स से ज्यादा लुक्स को लेकर हो रही तारीफ

Wed, 24 Oct 2018 01:10 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yamaha MT15
विज्ञापन

देश में अपनी बाइक से लोहा मनवा चुकी जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा अपनी नई बाइक को उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यामाहा देश में 150 सीसी सेगमेंट की बाइक MT-15 लांच करने जा रही है। MT-15 बाइक को कंपनी ने MT-09's के डिजाइन से ही इंस्पायर होकर बनाया है। 

विज्ञापन

 
यामाहा ने इस नई बाइक MT-15 को हाल ही में इंडोनेशिया में पेश किया था। जिसमें आगे की तरफ एलईडी हेडलैंप देखने को मिले थे। इसके अलावा MT-15 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर भी लगा होगा जो कि हाल ही में लॉन्च हुई यामाहा R15 V3.0 में भी देखनो को मिला था।

विज्ञापन

Yamaha MT15
नई यामाहा MT-15 में मौजूदा बाइक की तरह 155 सीसी वाला लिक्विड-कुल्ड इंजन दिया जाएगा। जो कि फ्यूल-इंजेक्टेड और सिंगल-सिलिंडर वाला होगा। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है साथ ही इसे स्लिपर क्लच से असिस्ट भी किया गया है। बाइक की परफॉरमेंस में सुधार के लिए वेरिएबल वॉल्व एक्च्यूएशन (VVA) भी लगाया जाएगा।  

भारत में यामाहा MT-15 को उतारकर कंपनी 150सीसी की बाइक में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। बता दें, इस नई बाइक के लांच होते ही टीवीएस की अपाचे आरटीआर 200 4वी और बजाज पल्सर एनएस200 के लिए मुश्किले पैदा हो सकती हैं। 

भारत में इस नेकेड मोटरसाइकिल की वैसे अभी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसे 1 से 2 लाख रुपए की कीमत के बीच उतारा जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें