फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS ने इस बाइक में जोड़े कई फीचर्स, जानकर आप भी हो जायेंगे खुश

Tue, 25 Sep 2018 11:31 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डुअल टोन कलर वाली टीवीएस स्टार सिटी प्लस
विज्ञापन

जैसे-जैसे त्यौहारों का सीजन पास आ रहा है वैसे-वैसे वाहन कंनपियां में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कुछ कंपनियां अपने पुराने मॉडल को अपडेट करके इसे भुनाने कि कोशिश में हैं तो कुछ नये वाहन के साथ इस त्यौहारी सीजन में प्रवेश करने की। इसी की शुरूआत अब टीवीएस कंपनी ने कर दी है। कंपनी ने अपनी बाइक Star City Plus  का अपडेटेड वर्जन लांच कर दिया है। इस बाइक में कंपनी ने कई शानदार फीचर्स को दिया है।   

विज्ञापन


नई TVS Star City Plus को एसबीटी टेक्नॉलजी से लैस किया गया है इस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल सिस्टम फ्रंट और रियर दानो ब्रेक दोनो में आसानी से किया जा सकता है। इस सिस्टम की खास बात यह है कि इसमें यह ब्रेक लगने के दौरान व्हील को अचानक लॉक होने और बाइक को फिसलने से बचायेगा।

कंपनी ने इस नए मॉडल में दो नये रंग ग्रे और ब्लैक ड्यूल-टोन को दिया है। साथ ही 2018 स्टार सिटी प्लस कि इस बाइक में डिजाइन किया गया ड्यूल-टोन मिरर भी मौजूद है। टीवीएस ने इस नई 2018 स्टार सिटी प्लस की कीमत 52,907 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

TVS RADIAN
गौरतलब हो, टीवीएस मोटरसाइकल ने भारत में 100-110सीसी सैगमेंट में एंट्री करते हुए हाल ही में अपनी नई मोटरसाइकिल को लांच किया था। 110सीसी की इस बाइक का नाम 'रेडियन' रखा गया है और कंपनी के बाइक पोर्टफोलियो में टीवीएस विक्टर और टीवीएस स्टार सिटी का साथ देने वाली यह नई मेंबर जुड़ गई है।

टीवीएस ने 2012 ऑटो एक्सपो में फोएनिक्स 125 के नाम की बाइक को पेश किया था। जिसके आधार पर रेडियन को बनाया गया है। टीवीएस ने नई रेडियन को बेहतर लुक और स्टाइल के साथ लॉन्च किया है और शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण इलाकों को टार्गेट करने का लक्ष्य कंपनी ने बनाया है
 
फीचर्स:
नई बाइक के साथ कई सारे प्रिमियम फीचर्स दिए गए हैं जिनमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रुमेंट पैनल शामिल है जो टीवीएस एनटॉर्क दिया गया है। इसके साथ ही बाइक में स्मार्ट कनेक्ट फीचर्स के साथ स्पोर्टिंग फीचर्स जैसे डेडिकेटेड ऐप और सेटेलाइट नेविगेशन दिए गए हैं। रेडियन को टीवीएस ने बिल्कुल नए चेसिस पर बनाया है और यह सिंगल क्रेडल ट्यूबलर फ्रेम पर बनाई गई है।

इंजन:
टीवीएस रेडियन में नया 109.7सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन लगाया गया है जो 7000आरपीएम पर 8.2बीएचपी पॉवर और 5000आरपीएम पर 8.7एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। टीवीएस ने इसके जरिये 100-110सीसी सैगमेंट में एंट्री की है जहां मुकाबले के लिए पहले से हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर्स इंडिया के कई सारे वाहन बाज़ार में उपलब्ध हैं।

माइलेज:
कंपनी ने दावा किया है कि इस बाइक का माइलेज 69.3 किमी/लीटर है और इस बाइक को बेहतर ब्रेकिंग के साथ बाज़ार में उतारा गया है।

कीमत:
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी इस मोटरसाइकिल रेडियन की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 48,400 रुपए रखी है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें