फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजुकी की आ गई है एक और बाइक, हो जाइए तैयार देखने को इसके दमदार फीचर्स

Fri, 05 Oct 2018 07:12 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
suzuki v storm650 xt
विज्ञापन

सुजुकी कार बाजार के बाद अब लग रहा है मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। तभी लगातार कंपनी हर सेगमेंट में अपनी बाइक को उतार रही है। फिलहाल, इस कंपनी ने अपनी बाइक वी-स्ट्रॉम 650XT ABS को भारत में लांच कर दिया है। इस बाइक को कंपनी ने फिलहाल येलो कलर और पर्ल ग्लेसियर व्हाइट कलर में लांच किया है।

विज्ञापन


इस बाइक में कंपनी ने  फोर-स्ट्रॉक, लिक्विड-कूल्ड 649सीसी वाला 90-डिग्री वी-ट्विन इंजन दिया  है जो कि 70 बीएचपी की पावर और 66एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650XT ABS बाइक की लांचिंग के मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर सतोशी उचिदा ने कहा, कि हमें खुशी है कि हमने इस अनोखी टूअरर बाइक को भारत में लांच किया है। इस बाइक को भारत में ही असेंबल किया जाएगा। 

उन्होने बात करते हुए आगे कहा कि इसके जरिये भारत में ग्राहक एक नए अनुभव का एहसास कर पायेंगे। गौरतलब हो, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुजुकी वी-स्ट्रॉम की यह बाइक दो वेरियंट्स में उपलब्ध है।  जिनमें से एक स्टैंडर्ड वर्जन के साथ कास्ट एलॉय व्हील्स और एक्सटी के साथ स्पोक्ड व्हील्स में मौजूद है। 
विज्ञापन


भारत में सुजुकी ने इस बाइक के फिलहाल सिर्फ एक्सटी वेरियंट को उतारा है। जो कि 19-इंच फ्रंट व्हील और 17-इंच रियर व्हील, ट्यूबलेस ब्रिजस्टॉन बैटलेक्स टायर्स के साथ ही मार्केट में आता है। 
इस नई बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रंट हैडर पाइप, इंजन केस पर प्लास्टिक प्रोटेक्शन आदि दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो भारत में सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी ABS की इस बाइक की कीमत 7.46 लाख रुपये रखी है।  हालांकि मार्केट में इस बाइक के प्रतिद्वंद्वी पहले से पैर जमाये हुए हैं। जिनमें कावासाकी वर्सेस 650 एक है। जिसकी कीमत 6.6 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें