भारत की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक (Royal Enfield Electric Bike) लांच करने जा रही है। रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक 2020 तक लांच होने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर ट्रेंड में चल रहे हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक बाइक अभी तक नहीं आई थी। पेट्रोल के दाम लगातार बहुत तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। प्रदूषण को भी काफी हद तक नियंत्रित काले के लिए कंपनियां इस पर जोर दे रहीं हैं। और अब रॉयल एनफील्ड भी इसमें शामिल हो गई है। रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक में बैटरी पैक दिया जाएगा।