फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड की 500 सीसी थंडरबर्ड बाइक

Mon, 22 Oct 2012 10:20 AM IST
bikedekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने दूसरी पीढ़ी की थंडरबर्ड बाइक को दो वेरिएंट 500 सीसी और 350 सीसी में पेश किया है। मुंबई में 500 सीसी वाली थंडरबर्ड बाइक की ऑन रोड कीमत 1,82,572 रुपये और 350 सीसी वाली बाइक की कीमत 1,43,346 रुपये रखी गई है। कंपनी की तरफ से नई लांच की गई बाइक देश में आसानी से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


नई पीढ़ी की दोनों बाइकें कंपनी द्वारा पूर्व में पेश की गई बाइकों से बेहतर, ज्यादा टेक सेवी और एडवांस हैं। कंपनी ने नई बाइक को तीन आकर्षक रंगों में लांच किया है। नई बाइक में डिजाइन युक्त सीट, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी लाइट और बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। थंडरबर्ड के नए वर्जन को पूरी तरह से रि-डिजाइन किया गया है।

नई बाइकों में लो-बीम के लिए 55 वाट का पॉवरफुल प्रोजेक्टर लैंप और हाइ-बीम के लिए 55 वाट हैलोजन बल्व दिया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि इसका 20 लीटर का बड़ा और आकर्षक फ्यूल टैंक बाइक प्रेमियों को खूब पसंद आएगा। कंपनी का दावा है कि टैंक में एक बार पेट्रोल भरवाने पर 500 सीसी वाली बाइक 500 किमी. तक थंडरबर्ड 350 फुल टैंक में 600 किमी. तक का सफर तय कर सकती है।
विज्ञापन


रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 सीसी की 5250 rpm पर 27.2 bhp क्षमता और 4000 rpm पर 41.3 Nm टॉर्क है। कंपनी ने इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया हैं। 500 सीसी वाली एनफील्ड थंडरबर्ड का वजन 1 कुंतल 95 किलो और ग्राउंड क्लीयरेंस 135 एमएम है। इसकी बैटरी क्षमता 14 Ah है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें