फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो-800 ने लांचिंग से पहले ही गाड़े झंडे

Mon, 22 Oct 2012 10:20 AM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति की बहुप्रतीक्षित आल्टो-800 ने लांच होने से पहले ही झंडे गाड़ दिए हैं। लांचिंग से पहले ही मारुति सुजुकी की छोटी कार आल्टो-800 की बुकिंग का आंकड़ा 6,500 तक पहुंच गया है। कंपनी का नई को पहले नवरात्र यानी 16 अक्तूबर को लांच करने का प्लान है। इसके साथ ही कंपनी ने नई आल्टो-800 की अगले सप्ताह तक 10,000 बुकिंग करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


नई कार की बुकिंग से जुड़ा एक और रोचक तथ्य यह है कि कंपनी ने अभी तक आल्टो-800 की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। नई कार को मारुति ने ए-स्टार की तरह स्पोर्टी लुक दिया है। कार में पहले के मुकाबले ज्यादा स्पेस दिया गया है। बताया जा रहा है कि आल्टो-800 का इंजन मौजूदा आल्टो से मिलता-जुलता होगा। नई कार की हेड लाइट और पावर विंडो ए-स्टार जैसा है।

आल्टो-800 में 3 सिलेंडर वाला 796 सीसी का इंजन होगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। इसके इंजन की क्षमता 47 bhp होगी और इसके 20 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देने की उम्मीद है। नई आल्टो को लांच करने के बाद कंपनी वर्तमान मॉडल को बंद कर देगी। गाड़ी के लुक और फीचर्स में भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसके विकास पर करीब 470 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन


कार की ऊंचाई वर्तमान आल्टो की तुलना में 15 एमएम अधिक है। सूत्रों की माने तो मारुति नई आल्टो 800 को 6 वेरिएंट में लांच करेगी। नई आल्टो 800 को पेट्रोल के 3 और सीएनजी के 3 मॉडल में उतारा जाएगा। सीएनजी वर्जन के लिए ग्राहकों को 30 से 40 हजार रुपये ज्यादा देने होंगे। इससे ग्राहकों को सस्ते ईंधन का विकल्प मिलेगा। नई आल्टो 800 का मुकाबला हुंदइ की इऑन से माना जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें