भारत का सबसे छोटा स्कूटर होंडा नवी साल 2016 के आॅटो एक्सपो में लांच हुआ था। इस मिनी स्कूटर ने हाल ही में अपनी एक लाख यूनिट्स सेल का आंकड़ा पार किया है। 1 लाख का आंकड़ा पार करने में होंडा को 2 साल 6 महीने का समय लगा।
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया का यह पहला स्कूटर है जो पूर्ण रूप से भारत में बना है। होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की तरफ से जारी बयान के अनुसार नवी स्कूटर को अब दो नयी मार्केट डोमिनिकन गणराज्य और कोस्टा रिका में उतारा जायेगा। फिलहाल इस मिनी स्कूटर को 10 देशों में निर्यात किया जा रहा है। जहां से इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदविंदर सिंह गुलरिया ने नवी की इस सफलता पर कहा कि युवाओं में नवी स्कूटर एक ट्रेंड बन गया है। इसके लुक्स और डिजाइन ने सबको मोहित कर रखा है और वह इसकी राइड का जमकर मजा उठा रहें हैं। भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
इस आकर्षक स्कूटर में 109 सीसी का सिंगल सिलेंडर दिया गया है जो 7000 आरपीएम पर 7.89 बीएचपी और 55000 आरपीएम पर 8.96 एनएम का पीक टार्क देता है। टायर्स की बात करें तो इसमें ट्यूबलेस टायर्स दिए गये हैं। इस नये स्कूटर की एक्स शो रूम कीमत 44,775 रुपये है। यह कई रंगों जैसे- लाल, सफेद, ब्राउन आदि में उपलब्ध है।