फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लांच होगी 300cc वाली महिंद्रा 'मोजो'

Wed, 23 Jan 2013 12:44 PM IST
bikedekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सेग्मेंट में लौटने के बाद महिंद्रा टू-व्हीलर्स जल्द ही 300cc की नई बाइक को बाजार में लांच करने वाली है। कंपनी ने बताया कि उसकी आने वाली 300cc की प्रीमियम बाइक 'मोजो' टेस्टिंग की फाइनल स्टेज में है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाइस प्रेसीडेंट (स्ट्रेटजी एंड मार्केट डेवलेपमेंट) वीरेन पोपली ने बताया कि मोजो को बाजार में लांच करने से पहले अभी हमें इसका अंतिम परीक्षण करना है।
विज्ञापन


पोपली के मीडिया को दिए गए बयान से साफ है कि कंपनी मोजो को किसी भी समय लांच कर सकती है। महिंद्रा ने हाल ही में अपनी कम्युटर बाइक स्टालियो और 110cc में पेंट्रो को 44,190 रुपये की कीमत में लांच किया है। मोजो की लांचिंग की तारीख के बारे में पोपली ने कहा कोई जानकारी नहीं दी, उन्होंने केवल इतना बताया कि जल्द ही लांचिंग होगी।

मोजो का इंजन और डिजाइन कंपनी के पुणे स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर में तैयार किया गया है। महिंद्रा टू-व्हीलर्स सेग्मेंट में स्कूटरों के नए वेरिएंट पर भी काम कर रही है। कंपनी का मानना है कि उसने दुपहिया वाजार में उतरने में देर कर दी है। महिंद्रा के निदेशक मंडल के सदस्य अनूप माथुर कह चुके हैं कि हम सभी श्रेणी में अगले तीन से पांच साल तक स्कूटर और मोटरसाइकिलों के नए मॉडल पेश करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें