लंबे समय से लॉन्चिंग को लटक रही महिंद्रा की देसी स्पोर्ट्स बाइक जल्द ही बाजार में उतरने वाली है। खबरों के मुताबिक अगले साल शुरूआत में ही कंपनी मोजो को लॉन्च कर देगी।
कंपनी ने अपनी इस बहुप्रतिक्षित बाइक के बारे में 2010 में जानकारी दी थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी इस बाइक को 2011 की शुरूआत में लॉन्च करेगी। परंतु ताजा खबरों के मुताबिक कंपनी आखिरकार 2014 शुरूआत में अपनी बाइक लॉन्च करेगी।
जानिए क्या क्या खूबियां हैं इस बाइक में-
- महिंद्रा की ये बाइक 300 सीसी सेगमेंट की होगी। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक वाला, सिंगल सिलेंडर 292 सीसी का इंजन लगा हुआ होगा।
- मोजो का इंजन इसको 25.8 बीएचपी और 25 न्यूटोमीटर की ताकत देता है।
- इसके दोनों ब्रेक डिस्क और इसका इंजन दोहरे सिर वाला होगा।
- स्टाइल के बारे में ये पूरी तरह अपने प्रतिद्वंदियों होंडा, सुजुकी, केटीएम, यामाहा से पिछड़ता हुआ दिखता है। इसका लुक पुराना और बोरिंग है।
- कंपनी ने अपनी इस मोजो बाइक की कीमत 1.75 लाख रुपए तय की है।