सेंच्यूरो की सफलता के बाद महिंद्रा एक और कम बजट एंट्री लेवल बाइक लाने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नई बाइक भी शानदार फीचर्स के साथ आएगी।
यूटिलिटी वाहनों के सेगमेंट में धाक जमाने के बाद महिंद्रा ने दोपहिया वाहनों के निर्माण में कदम रखा था। शुरूआत में मंहिद्रा ने दो बाइक स्टैलिओ और पैंट्रो को लॉन्च किया था लेकिन उसको सफलता और पहचान सेंच्यूरो के बाद मिली।
अपनी इस सफलता से उत्साहित महिंद्रा एक और एंट्री लेवल कम बजट बाइक बाजार में लाने जा रहा है। इसको लेकर महिंद्रा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सेंच्यूरो कम कीमत में ज्यादा माइलेज
वेबसाइट बाइक देखो के अनुसार ये नई बाइक पैंट्रो का नया वर्जन होगी। ये सेंच्यूरो के जैसे शानदार फीचर्स वाली बाइक होगी। दरअसल सेंच्यूरो कम कीमत में शानदार फीचर्स के कारण लोगों की पसंद बन रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा अपनी नई बाइक ला रही है।
महिंद्रा की देसी मोजो देगी विदेशी होंडा और सुजुकी को टक्कर
महिंद्रा अपनी इस नई बाइक में पुराना 106.7 सीसी एमसीआई इंजन का इस्तेमाल करेगी। डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस नई बाइक की कीमत पैंट्रो से कम होगी। ये नई बाइक इस साल के अंत तक आ जाएगी।