महिंद्रा टू व्हीलर्स कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का नया वैरियंट बाजार में उतारा है। कंपनी ने महिंद्रा सेंचुरो का नया वर्जन 'महिंद्रा सेंचुरो रॉकस्टार' 45,221 रुपए (एक्स शोरूम, जयपुर) की कीमत के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
ये पहले से मौजूद बाइक का हल्का वर्जन है जो चुनिंदा शहरों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस बाइक में नए कलर और रॉकस्टार सिग्नेचर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कंपनी ने कई फीचर्स कम भी किए हैं।