एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने एक बार फिर से भारतीय दोपहिया बाजार में हलचल मचा दी है।
भले ही दोपहिया बाजार में महिन्द्रा की शुरूआत धीमी रही हो, लेकिन एक के बाद एक नई बाइक लाकर महिन्द्रा ने अन्य कंपनियों को जबरदस्त टक्कर दिया है।
हाल ही में महिन्द्रा ने अपनी बाइक सेंचुरो बाजार में उतारी है। कम्यूटर सेगमेंट में पेश की गई इस बाइक को कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया है। महिन्द्रा की नजरें अब स्पोर्ट सेग्मेंट पर भी है। इस बाइक की कीमत 47-50 हजार (एक्स-शोरूम) के बीच हैं।
इसमें रिमोट सेंसर जैसी बेहतरीन फीचर का प्रयोग किया है। हेडलैम्प में नई चीजों जोड़ी गई हैं और इसके फ्यूल टैंक का डिजायन बहुत ही बेहतर है, जो इसे अलग लुक देता है। लेकिन टैंक के नीचे लगे दो गोल्डेन पाइप टैंक पर बने डिजाइन को ढंक रहे हैं।
सेंचुरो में डिजिटल डिस्प्ले है, जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, घड़ी, सर्विस इंडिकेटर और इकोनॉमी मोड दिया गया है।