फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTM 200 Duke ABS भारत में हुई लांच, कम कीमत में मिलेगा बहुत कुछ

Sat, 24 Nov 2018 01:37 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
KTM 200 Duke ABS
विज्ञापन

ऑस्ट्रिया की मोटरबाइक्स और स्पोर्ट्स बाइक निर्माता कंपनी KTM इंडिया ने भारत में अपनी नई बाइक Duke 200 ABS पेश की है जिसकी नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 1.6 लाख रुपये है। बता दें कि Duke 200 मौजूदा बाजार में केटीएम की सबसे सस्ती बाइक है। 

विज्ञापन


नई केटीएम ड्यूक कंपनी के स्ट्रीटफाइटर ड्यूक्स और सुपरस्पोर्ट आरसी के साथ केटीएम की एडवेंचर लाइनअप में शामिल हो गई है। केटीएम ड्यूक 200 में Bosch कंपनी द्वारा तैयार किया गया ABS सिस्टम इस्तेमाल हुआ है जो कि सिंगल चैनल वाला है।

ये भी पढ़ेंः इंडिया सुपरबाइक फेस्टिवल में दौड़ेंगी एमवी अगुस्ता, डुकाटी, जैसी बाइक्स, 7 दिसंबर से हो रहा है शुरू
विज्ञापन


इस बाइक में कंपनी ने कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं। इस बाइक में भी 199.5cc का सिंगल सिलेंडर इंजन 4 वॉल्व और लिक्विड कूल दिया गया है। इसमें 6 स्पीड वाला स्टैंडर्स गियरबॉक्स और इसकी पावर 25 हॉर्स है।

केटीएम 200 Duke ABS तीन रंगों में उपलब्ध है जिनमें ऑरेंज, व्हाइट और ब्लैक रंग शामिल हैं। इस बाइके देशभर के 450 से अधिक आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। बता दें कि केटीएम ड्यूक 200 कंपनी की सबसे लोकप्रिय बाइक है और यह बिना एबीएस सिस्टम भी 1,51,757 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केटीएम की बहु-प्रतीक्षित केटीएम 390 एडवेंचर बाइक अगले वर्ष भारतीय बाजार में लांच कर दी जाएगी। इस बात की घोषणा बजाज ऑटो लिमिटेड की तरफ से हाल ही में हुई है। करीब ढाई लाख रुपये की इस बाइक को यहीं बनाया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल मौजूदा स्ट्रीट फाइटर ड्यूक्स और सुपर स्पोर्ट आरसी के अलावा, केटीएम की ओर से प्रस्तुत मोटरसाइकिलों की एडवेंचर रेंज में शामिल होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें