भारतीय टू व्हीलर मेन्युफेक्चर हीरो ने ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान अपना सबसे प्रीमियम स्कूटर हीरो जेडआईआर पेश किया था। इस स्कूटर का लुक काफी हद तक यूरोपियन स्पोर्टी स्कूटर की तरह है जिनका इस्तेमाल खासकर टूर वैगरह में किया जाता है।
भारतीय बाजार में ये स्कूटर बेशक उन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा जो 150सीसी स्कूटर की चाह रखते हैं। या फिर ऐसे कस्टमर्स इसको अधिक पसंद करेंगे जो एक ऐसा पॉवरफुल स्कूटर चाहते हैं जिसमें प्रीमियम बाइक के फीचर्स हों।
रॉयल एनफील्ड देगी आपको और दमदार बाइक हीरो जेडआईआर देखने में बेहद ही आकर्षक है, इसको खासकर शहरी लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिस पर दो लोगो सुविधाजनक बैठ सकते हैं।
आपने इस्तेमाल की हैं ये अजब-गजब एप्लिकेशन?इसके अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो ये 157.1सीसी, 4 स्ट्रोक लिक्वड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन पर काम करता है। इसकी टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है।
हीरो जेडआईआर की कीमत लगभग 80,000 रुपए तक हो सकती है। इस कीमत पर ये स्पोर्टी स्कूटर शहरी लोगों के लिए बेहतर कहा जाएगा।