फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ले डेविडसन ने उतारी तिपहिया क्रूजर बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर बाइक बनाने वाली मशहूर यूएस बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपनी तिपहिया मोटरसाइकिल रेंज का दूसरा मॉडल पेश किया है। कंपनी ने इस तिपहिया बाइक को 'फ्रीव्हीलर' का नाम दिया है।
विज्ञापन


पहले तिपहिया मोटरसाइकिल के तौर पर हार्ले डेविडसन ट्राई ग्लाइड अल्ट्रा मॉडल उतार चुकी है। हार्ले डेविडसन की तिपहिया मोटरसाइकिल तीन पहिय वाली क्रूजर रेंज की बाइक है, इसकी कंपनी ने ग्लोबली पेश किया है, लेकिन इस बाइक भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं होगी।

हांलाकि ये बाइक अमेरिका सहित अन्य देशों की बाजार में काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन

एक नजर फीचर्स और कीमत पर

हार्ले डेविडसन की तिपहिया बाइक ट्राई ग्लाइड की कीमत काफी अधिक 32,999 डॉलर (करीब 19,95,790 रुपए) थी, जबकि नई तिपहिया बाइक फ्रीव्हीलर इसके मुकाबले काफी सस्ती 28,999 डॉलर (करीब 15,12,084 रुपए) में उपलब्‍ध होगी।

हार्ले डेविडसन फ्रीव्हीलर एयर कूल्ड, ऑयल कूल्ड इट्रीगेशन सहित 1689.5सीसी वी-ट्विन का इस्तेमाल किया है। यही इंजन ट्राई ग्लाइड बाइक में 3,250आरपीएम पर 141.9एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी का दावा है कि हार्ले डेविडसन फ्रीव्हीलर 16.58 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

इसके अलावा इस बाइक में हार्ले डेविडसन स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम (ऑप्‍शनल), हैंडलबार कंट्रोल सहित इलेक्ट्रिक रिवर्स, 6 स्पीड क्रूजर ड्राइव ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें