फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपहिया वाहनों की बिक्री में आई तेजी

Sat, 02 Mar 2013 10:57 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते माह फरवरी में दुपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी देखी गई। होंडा और यामाहा की बिक्री में अच्छी खासी बढ़त दर्ज की गई। हालांकि टीवीएस की बिक्री में मामूली गिरावट रही। दोपहिया निर्माता होंडा मोटरसाइकिल व स्कूटर इंडिया (एचएमएसआइ) की कुल बिक्री 10.87 फीसदी बढ़कर 2,28,444 वाहन हो गई। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 2,06,043 दोपहिया की बिक्री की थी।
विज्ञापन


कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 31 फीसदी उछलकर 1,08,553 हो गई। हालांकि स्कूटर की बिक्री में 2.51 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, इंडिया यामाहा मोटर की कुल बिक्री 16.81 फीसदी बढ़कर 47,490 वाहन हो गई कंपनी ने पिछले साल इसी महीने 40,655 दोपहिया बेची थीं। कंपनी की घरेलू बिक्री 18.66 फीसदी बढ़कर 32,097 इकाई हो गई, जो गत साल फरवरी में 27,050 इकाई था। कंपनी ने इस अवधि में 15,393 वाहनों का निर्यात किया।

दूसरी ओर टीवीएस मोटर की इस साल फरवरी में कुल बिक्री मामूली रूप से घटकर 1,65,696 वाहन रह गई। फरवरी 2012 में कंपनी ने 1,72,061 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी के दोपहिया वाहन की बिक्री 1,68,996 से घटकर 1,60,895 इकाई रह गई। कंपनी की घरेलू बिक्री 1,42,800 रही, जो पिछले साल फरवरी में 1,52,796 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें