फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ः हेवी ट्रैफिक में बैटरी से चलेगी बाइक

Wed, 12 Jun 2013 05:57 PM IST
नोएडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर हेवी ट्रैफिक के दौरान पेट्रोल की खपत कम हो, इसके लिए नोएडा के एनआईओटी के मैकेनिकल के छात्रों ने बाइक में बड़ा परिवर्तन किया है।
विज्ञापन


इस हाइब्रिड बाइक में एक बैटरी लगाई गई है, जो कि पेट्रोल से चार्ज होगी। ट्रैफिक ज्यादा होने पर बाइक को बैटरी मोड में लाया जा सकेगा। पूरी तरह से चार्ज बैटरी से बाइक करीब 25 किलोमीटर चल सकती है।

बीटेक के अंतिम वर्ष के छात्र मनीष पांडे, आकाश रस्तोगी, अकमर रजा अंसारी, रूपाली गुप्ता, गुरुदेव सिंह, गौतम राय और अनुज त्रिपाठी ने इस प्रोजेक्ट पर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस काम में पुरानी बाइक खरीदने से लेकर इसे मोडिफाई करने में करीब 24 हजार रुपये का खर्च आया।

इस दौरान कॉलेज परिसर में प्रोजेक्ट गाइड करने वाले पंकज कुमार और एचओडी एसके अरोड़ा भी मौजूद थे। कॉलेज के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर अनिल के पांडे और डायरेक्टर प्रोफेसर वीके खन्ना ने बताया कि कॉलेज कुछ कंपनियों से संपर्क कर इसे आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें