फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए कलर और फीचर्स के साथ आई बजाज डोमिनार 400

Fri, 05 Jan 2018 12:27 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून डीलरशिप पर नई Bajaj Dominar 400
विज्ञापन
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो जल्दी ही नई बजाज डोमिनार 400 को लाने जा रही है। नई बाइक में कई प्रकार के कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। यह बाइक कंपनी की डीलरशिप पर भी आने लग गई है। यह बाइक दो नए कलर- ग्लॉसी रेड और इलेक्ट्रिक ब्लू में आएगी। 
विज्ञापन


हाल ही में देहरादून स्थित डीलरशिप पर बाइक के रेड वैरिएंट को देखा गया है। नए कलर के अलावा बाइक में गोल्डन एलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक की रियर बॉडी पर सिल्वर फिनिश के साथ, हैंडलवार कलर भी सिल्वर रखा गया है।
विज्ञापन

बजाज डोमिनार 400 के फीचर्स

Bajaj Dominar 400
बजाज डोमिनार 400 में 373 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 35 एचपी की पावर और 35 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के जोड़ा गया है। बाइक में आपको फुल एलईडी हैडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल डिस्क ब्रेक और एबीएस जैसे फीचर्स हैं। 

बजाज ऑटो ने Dominar 400 की लॉन्चिंग के जरिए भारत में मिड-साइज इंजन वाली बाइकों के बाजार में कदम रखा था। डोमिनार के जरिए इस घरेलू कंपनी की सीधी टक्कर रॉयल एनफील्ड के साथ थी। कंपनी ने बजाज डोमिनार की कीमत 1.4 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी थी। जबकि बाइक के ABS वैरिएंट की कीमत 1.55 लाख रुपए रखी गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें