फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने बजाज उतार रही 400 सीसी Avenger

Wed, 25 Oct 2017 03:17 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Bajaj Avenger 400
विज्ञापन
भारत में मिड-सेग्मेंट मोटरसाइकिल के मार्केट पर कब्जा करने वाली रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए बजाज ऑटो अपनी एवेंजर बाइक का नया वर्जन लाने जा रही है। कुछ समय पहले फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में बताया था कि बजाज 400 सीसी एवेंजर क्रूजर मोटरसाइकिल विकसित कर रही है। अब एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि बजाज एवेंजर का नया वैरिएंट आने वाला है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 1 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट मोटरसाइकिल, लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस

नई बजाज एवेंजर को मार्च 2018 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। 400 सीसी की एवेंजर का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड Thunderbird 350 और Thunderbird 500 twins से रहेगा। इसके अलावा इसके निशाने पर यूएम रेनेगेड सीरीज भी रहेगी। 

Avenger 400 में बजाज डोमिनार वाला 373 सीसी का इंजन दिया हो सकता है। यह इंजन 35 बीएचपी की पावर और 35 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।  इससे पहले एवेंजर में बजाज पल्सर का इंजन भी लगाया जा चुका है। वर्तमान बजाज एवेंजर में भी पल्सर 150 और 220 का इंजन लगा है। माना जा रहा है कि 400 सीसी वैरिएंट के लिए बाइक के फ्रेम को भी बदला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें