कावासाकी इंडिया ने ABS वाली
Ninja 650 बाइक को नए ब्लू कलर में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 5.33 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह बाइक का लिमिटेड एडिशन है, जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।
नए कलर के आ जाने के बाद कंपनी
कावासाकी निन्जा 650 एबीएस का ब्लैक कलर वैरिएंट बंद कर देगी, जबकि ग्रीन के साथ आने वाले ब्लैक वैरिएंट को जारी रखेगी। इसके अलावा बाइक का KRT एडिशन भी बिकता रहेगा।