बाइक के लिए कितनी जरूरी है क्लच प्लेट। क्या आप जानते हैं क्लच प्लेट का बाइक में क्या काम होता है और अगर इसमें खराबी आ जाए तो कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। नीचे जानिए इसकी पूरी जानकारी।
मोटरसाइकिल में कई तरह के छोटे-छोटे उपकरण होते हैं, जिसकी जानकारी हर राइडर को नहीं होती है। ऐसे में इस खबर में जानिए बाइक के लिए क्लच प्लेट्स कितनी जरूरी है। अगर क्लच प्लेट में कोई खराबी आ जाए तो इससे क्या नुकसान होगा। साथ ही क्या क्लच प्लेट्स खराब होने की वजह से बाइक के अन्य पार्ट्स पर भी बुरा असर पड़ता है। आगे जानिए क्या है सारी डिटेल।
विज्ञापन
Trending Videos
क्लच प्लेट्स का क्या है काम
आपको जानकारी के लिए बता दें कि बाइक के क्लच प्लेट्स का मुख्य काम इंजन की ताकत को गियरबॉक्स तक पहुंचाना होता है। साथ ही जब भी बाइक का गियर बदलते हैं तो इंजन और गियर के बीच के कनेक्शन को कुछ समय के लिए तोड़ने का काम भी क्लच प्लेट्स ही करते हैं।
बाइक के क्लच प्लेट्स में खराबी आने के कारण
बाइक के क्लच प्लेट्स खराब होने पर माइलेज पर असर पड़ता है और माइलेज कम हो जाती है।
अगर क्लच प्लेट्स खराब हो गई हैं तो क्लच का इस्तेमाल करते वक्त कुछ अजीब तरह की आवाज आती है। साथ ही कई बार वाइब्रेशन भी होती है।
बाइक के क्लच प्लेट्स में खराबी आने की वजह से इंजन पर बुरा प्रभाव पड़ता है, ऐसे में इंजन की क्षमता कम हो जाती है।
बाइक के क्लच प्लेट्स खराब होने क्लच फिसलने लगता है, ऐसे में इंजन की ताकत सही ढंग से गियरबॉक्स तक नहीं पहुंचती है। इस वजह से बाइक की गति कम हो जाती है।
मोटरसाइकिल के क्लच प्लेट्स में दिक्कत आने पर गियरबॉक्स सही तरीके से काम नहीं करता है और गियर बदलने में परेशानी होती है।