फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 6 जबरदस्त गैजेट्स आपकी कार को बना देंगे स्मार्टकार

Mon, 10 Jun 2019 09:46 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
car gadgets - फोटो : Google
मूड फ्रेश करें के लिए वीकेंड पर जाना हम सबको पसंद होता है। और जब खुद की कार से सफर पर जाया जाए तो मज़ा और भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस सफर को और सुहाना बनाने के लिए अगर साथ में कुछ गैजेट्स लेकर जाया जाए तो सफ़र और भी बेहतर बनेगा। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही काम के गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जो काफी उपयोगी होते हैं।    
 
 
विज्ञापन

1. सीट बेल्ट कटर

2 of 7
Seat Belt Cutter - फोटो : Google
सफ़र के दौरान अगर कोई हादसा हो जाता है तो सीट बेल्ट से इंसान कई बार फंस जाता है। ऐसे में सीट बेल्ट कटर काफी काम आता है और इसमें लगा हतौड़ा ग्लास तोड़ने के काम आता है। इसलिए हमेशा अपनी कार में ‘सीट बेल्ट कटर हमेशा रखें।
विज्ञापन

2. GPS ट्रैकर

3 of 7
GPS Car Tracker - फोटो : Google
वैसे तो आजकल सभी एंड्राइड स्मार्टफोंस में नेविगेशन होता है लेकिन फिर भी। एक GPS ट्रैकर साथ रखें, यह आपको लाइव लोकेशन के बारे में सही जानकारी देगा और आप आसानी से अपनी मंजीत तक पहुंच जायेंगे इतना ही नहीं अगर गाड़ी चोरी भी हो जाती है तब यह कार को ट्रेस करने काफी मदद करता है।

3. जंप स्टार्ट किट

4 of 7
Jump Start a Car - फोटो : Google
सफर के दौरान अगर अचानक कार की बैट्री में खराबी आ जाए और कार बंद पड़ जाए तो ऐसे वक़्त में जंप स्टांर्ट किट की मदद से कार को स्टार्ट कर सकते है। जंप स्टाजर्ट किट दरअसल एक बैट्री की तरह होती है जिसकी मदद से झटके से गाड़ी को स्टाकर्ट करने में मदद मिलती है। इसकी चिपती को कार की बैट्री पर सेट करना होता है।
विज्ञापन

4. स्मार्टफोन माउंट

5 of 7
Phone Car Mount - फोटो : Google
यह एक अच्छा गैजेट है। कस्फी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसे कार के डैशबोर्ड या विंडस्क्रीन पर लगा दिया जाता है।इसका सबसे बड़ा फायदा होता है जब आप ड्राइव करते समय नेविगेशन का इस्तेमाल करते हैं इसके अलावा आप अपने स्मार्टफोन को भी इसमें रख सकते हैं और इसमें फ़ोन सेफ भी रहता है।
विज्ञापन

5. पावर बैंक

6 of 7
Power bank
आजकल काफी लोग बेवजह मोबाइल फोन में लगे रहते हैं। सफ़र के दौरान भी यही हाल है और ऐसे में फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में हमेशा एक ओरिजिनल पावर बैंक हमेशा अपने साथ रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर ये आपके काम आ सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6. ब्लाइंड स्पॉट मिरर

7 of 7
Blind Spot Mirror - फोटो : google
सफ़र के दौरान ब्लाइंड स्पॉट मिरर काफी उपयोगी गैजेट है। कार के साइड मिरर में एक लाइट लगी होती है और जब कोई आपके ब्लाइंड स्पॉजट में आता है। तब मिरर में लगी लाइट फ़्लैश करती है। सेफ्टी के लिए यह जरूरी फीचर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें