फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दो बाइक्स देती हैं बढ़िया सेफ्टी, कीमत 60 हजार रुपये से भी कम

Fri, 05 Jul 2019 08:53 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बजाज डिस्कवर 110 और TVS विक्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

क्या आप कम बजट में एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जिसमें स्टाइल, पावर, माइलेज के साथ सेफ्टी भी हो। यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं दो ऐसी बाइक्स, जिनमें आपको ये सारी खूबियां मिल जायेंगी। हम बात करे रहे हैं बजाज की डिस्कवर 110 और TVS विक्टर के बारे में, आइये जानते हैं इनके फीचर्स और कीमतों के बारे में...

विज्ञापन

कीमत

कीमतों की बात करें, तो TVS विक्टर DRUM-SBT वर्जन की कीमत 54,682 रुपये है। जबकि बजाज Discover 110 DRUM-CBS वर्जन की कीमत 53,312 रुपये है। वैसे TVS विक्टर DISC-SBT वर्जन में भी आती है, जिसकी कीमत 56,682 रुपये है।
 

लुक्स

110cc सेगमेंट अब भारत में तेजी से बढ़ रहा है और कंपनियां भी इस सेगमेंट पर तेजी से ध्यान दे रही हैं। डिस्कवर और विक्टर इन दोनों ही बाइक्स में आपको स्टाइल मिलेगा। दोनों बाइक्स में डिजिटल स्पीडोमीटर, आरामदायक सीट, खराब रास्तों के लिए मजबूत सस्पेंशन, सेल्फ और किक स्टार्ट की सुविधा के साथ Tubeless टायर्स भी दिए गये हैं।

इंजन

बजाज की डिस्कवर 110 और TVS विक्टर, इन दोनों ही बाइक में आपको मिलते हैं 110cc के इंजन। नजर डालते हैं इनके इंजन स्पेसिफिकेशंस पर...
 

TVS विक्टर  

  • इंजन: 110cc
  • पावर: 9.6 PS @ 7500
  • टॉर्क: 9.4Nm @ 6000
  • गियर: 4 स्पीड गियर

 Bajaj डिस्कवर

  • इंजन: 115cc
  • पावर: 8.6 PS @ 7000
  • टॉर्क: 9.81Nm @ 5000
  • गियर: 4 स्पीड गियर

ब्रेकिंग

भारत में 125cc और इससे ऊपर वाले सेगमेंट की सभी बाइक में डिस्क ब्रेक अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन 125cc से नीचे वाले सेगमेंट में ड्रम और CBS ब्रेकिंग सिस्टम देने जरूरी है। इस तकनीक की मदद से जब आप आगे का ब्रेक लीवर दबाते हैं तो पीछे का ब्रेक भी काम करता है जिससे बाइक को दमदार ब्रेकिंग मिलती है।
विज्ञापन

माइलेज

Bajaj डिस्कवर 110 जहां एक लीटर में 82.4 Km का माइलेज देने का वादा करती है, तो वहीं TVS विक्टर एक लीटर में 72 km की दूरी तय करती है। माइलेज के लिहाज से दोनों ही बाइक्स किफायती हैं।  
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें