फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 किलोमीटर की माइलेज देती है बजाज की छोटी कार, मारुति की ऑल्टो से भी है सस्ती

Fri, 19 Apr 2019 04:24 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bajaj Qute
विज्ञापन

एक लम्बे इंतजार के बाद बजाज ऑटो ने अपनी पहली छोटी कार Qute को भारत में लांच कर दिया है। हांलाकि यह दिखने में कार जैसी है पर असल में यह एक क्वॉड्रीसाइकल है। बजाज ने नई Qute को को पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट में लांच किया है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में…

विज्ञापन

 

कीमत और वेरिएंट

नई Qute पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो महाराष्ट्र में इसके पेट्रोल वेरियंट की कीमत 2.48 लाख रुपये है जबकि इसके सीएनजी वेरियंट की कीमत 2.78 लाख है। इसका पेट्रोल मॉडल पर्सनल इस्तेमाल के लिए होगा जबकि सीएनजी मॉडल कमर्शियल इस्तेमाल के लिए मिलेगा। बजाज Qute को देश के 20 राज्यों में कमर्शियल वाहन और 15 राज्यों में प्राइवेट वाहन के तौर पर रजिस्टर किया जा सकता है।
 

इंजन और माइलेज  

इंजन की बात करें तो बजाज Qute में 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल DTSi इंजन लगा है। जो 13 बीएचपी की पावर और 18.9 एनएम का टॉर्क देता है।  जबकि सीएनजी वेरियंट पर यह कार 11 बीएचपी की पावर और 16.1 एनएम का टॉर्क देता है। Qute की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर यह कार 35 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगी जबकि सीएनजी मोड पर यह 43 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
 
 
 

4 लोगों के बैठने की जगह

बजाज की नई Qute में 4 लोगों के बैठने की जगह है। इस कार का वजन सिर्फ 425 किलोग्राम है। डायमेंशन की बात करें तो Qute की लंबाई 2,752 एमएम, चौड़ाई 1,312 एमएम, ऊंचाई 1,622 एमएम और वीलबेस 1,925 है।
 
 

 
विज्ञापन

Qute में इन फीचर्स की कमी खलेगी 

बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क ब्रेक नहीं दिए गये हैं इसके अलावा नई Qute में AC की  भी कमी ग्राहकों को जरूर खलेगी। गर्मी के मौसम में बिना AC वाले वाहनों में हालत कुछ पतली सी हो जाती है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें