दुनिया की सबसे मूल्यवान टू व्हीलर और थ्री व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो ने सेगमेंट-फर्स्ट एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ Platina 110 ABS को लॉन्च किया है। भारत के पास दुनिया में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं का संदिग्ध रिकॉर्ड है और ऐसी दुर्घटनाओं में से लगभग आधे में टू व्हीलर शामिल हैं। भारत में बेची जाने वाली हर दूसरी मोटरसाइकिल 100 - 115 cc कम्यूटर मोटरसाइकिल है| इसलिए इस सेगमेंट में ABS ब्रेकिंग की शुरुआत इन कम्यूटर राइडर्स के लिए सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
ABS से लैस नई Platina 110 ब्रेकिंग दूरी को कम करके और किसी भी चुनौतीपूर्ण ब्रेकिंग स्थिति में बेहतर स्थिरता प्रदान करके सुरक्षा को बढ़ाती है। इसके अलावा, Platina में ABS आवारा जानवरों के अचानक सामने आने से, गड्ढों, फिसलन और असमान सतहों के कारण उत्पन्न हो सकने वाली आपातकालीन-ब्रेकिंग स्थितियों में पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करता है।
Platina 110 ABS, पिछले प्लेटिना मॉडल की तरह, 'कम्फर्टेक' के अतिरिक्त लाभ के साथ आता है जिसमें आरामदायक सीट, लंबे फ्रंट और रियर सस्पेंशन शामिल हैं जो एक आरामदायक, झटका-मुक्त सवारी सुनिश्चित करते हैं। DRL के साथ हेडलाइट्स राइडर को स्पष्ट दृश्यता प्रदान करती हैं। नए डिजिटल स्पीडोमीटर में ABS इंडिकेटर, गियर इंडिकेटर और गियर गाइडेंस जैसे फीचर भी शामिल है।
लॉन्च पर बोलते हुए सारंग कानडे - प्रेसिडेंट, मोटरसाइकिल्स - बजाज ऑटो ने कहा, “राइडिंग की स्थिति से जुड़े हमारे आंतरिक अध्ययन से पता चलता है कि कम से कम 91% कम्यूटर मोटरसाइकिल सवार एक महीने में कम से कम एक पैनिक ब्रेकिंग सिनेरियो का सामना करते हैं। नए Platina 110 ABS के साथ, हम अप्रत्याशित ब्रेकिंग परिदृश्यों में सवारों को पूर्ण नियंत्रण प्रदान करना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि राइडिंग की कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले ये राइडर्स अपने आप को और अपने प्रियजनों को सर्वश्रेष्ठ-इन-सेगमेंट ब्रेकिंग तकनीक के साथ सुरक्षित रखने के लिए Platina 110 ABS पर विचार करेंगे।”
Platina 110 ABS, जिसकी कीमत रु. 72,224 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है, 115.45 cc इंजन द्वारा संचालित है जो 7000 RPM पर 8.6 PS की पॉवर और 5000 RPM पर 9.81 Nm का टॉर्क देता है। भरोसेमंद प्रदर्शन, प्रतिस्पर्धी माइलेज और मजबूत बनावट के साथ प्लेटिना 110 ABS तीन आकर्षक रंगों- एबोनी ब्लैक, कॉकटेल वाइन रेड और सैफायर ब्लू में आता है।
विशेषताएं :
- एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) - अपने सेगमेंट में पहली बार।
- अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में बेहतर स्थिरता और नियंत्रण के लिए।
- आपातकालीन ब्रेकिंग के दौरान कम ब्रेकिंग दूरी के लिए।
- डिजिटल स्पीडोमीटर।
- कुशल सवारी के लिए गियर संकेत और गियर मार्गदर्शन।
- हेडलैम्प एकीकृत डीआरएल के साथ जो स्पष्ट दृश्यता और दमदार शैली प्रदान करता है।
- फ्रंट और रियर (नाइट्रोक्स के साथ) सस्पेंशन जो गड्ढों में कम झटके देता है।
- लंबी क्विल्टेड सीटें जो सवारी के लिए आराम प्रदान करती हैं।
तकनीकी विशेषताएं (Platina110 ABS)
| इंजन टाइप |
नेचर एयर कूल्ड, DTS-i |
| इंजन कैपेसिटी (cc) |
115.45 |
| बोर x स्ट्रोक (mm) |
50 X 58.8 |
| पावर (KW @ RPM) |
6.33 @ 7000 |
| पावर (PS @ RPM) |
8.6 @ 7000 |
| टॉर्क (Nm @ RPM) |
9.81 @ 5000 |
| ट्रांसमिशन टाइप |
5 Speed (All Down Shift) |
| फ्रेम स्ट्रक्चर |
Tubular Single Down Tube with Lower Cradle frame |
| ब्रेक टाइप - फ्रंट |
240 mm डिस्क विद सिंगल चैनल ABS |
| ब्रेक टाइप - रियर |
110 mm ड्रम विद CBS |
| फ्यूल टैंक कैपेसिटी (Litres) |
10.5 |
| डिजिटल स्पीडोमीटर |
गियर इंडिकेशन एंड गियर गाइडेंस |
बजाज के बारे में
बजाज 79 से ज्यादा देशों में 1.8 करोड़ मोटरसाइकल बेच चुका है। बजाज का ब्रांड असल में 'द वर्ल्डस् फेवरेट इंडियन' है। यह भारत की नंबर-वन मोटरसाइकल निर्यातक कंपनी है, जिसकी हर तीन में से दो बाइक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बजाज के बैज के साथ भेजी जाती है। बजाज कंपनी थ्री-व्हीलर बनाने के मामले में भी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। बजाज ऑटो दुनिया की पहली ऐसी टू-व्हीलर कंपनी है, जिसने एक ट्रिलियन रुपये का मार्केट कैप हासिल किया है और दुनिया की सबसे वैल्यूएबल टू-व्हीलर कंपनी बनी हुई है। यह पिछले 75 वर्ष से डिजाइन और तकनीक के मामले में सबसे श्रेष्ठ उत्पाद बना रही है। इसके उत्पादों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाता। नए उत्पादों के प्रति कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता ने इसे 'फ्यूचर रेडी' बना दिया है।