फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Auto: जुलाई 2023 में नहीं चल पाया बजाज की बाइक्स का जादू, जानें कितनी बाइक्स की हुई बिक्री

Tue, 01 Aug 2023 12:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय दो पहिया कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री जुलाई महीने में फीकी रही। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई महीने में कम बाइक्स की बिक्री की। कंपनी ने बीते महीने कितनी बिक्री की। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

देश की प्रमुख बाइक बनाने वाली कंपनी बजाज के लिए जुलाई 2023 का महीना थोड़ा निराशाजनक रहा। कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर जुलाई 2022 के मुकाबले कम बाइक्स की बिक्री की है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की कितनी बाइक्स को जुलाई 2023 में खरीदा गया।

विज्ञापन

2 of 5
Avenger Street 160
कितनी हुई बिक्री
जुलाई 2023 में कंपनी ने 319747 वाहनों की बिक्री की। इनमें भारतीय बाजार के अलावा विदेशी बाजार और कमर्शियल सेगमेंट भी शामिल रहा। जबकि साल 2022 के जुलाई महीने में कंपनी ने 354670 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस हिसाब से इस साल जुलाई महीने में कंपनी की कुल बिक्री 10 प्रतिशत कम रही।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन

3 of 5
Bajaj Dominar 400 - फोटो : Bajaj Auto
दो पहिया की कितनी बिक्री
ईयर ऑन ईयर बेसिस पर देखें तो इस साल जुलाई महीने में कंपनी ने कुल 268840 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की। वहीं जुलाई 2023 के दौरान कंपनी ने कुल 315054 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल 15 फीसदी कम बिक्री हुई। भारतीय बाजार में जुलाई 2023 में कंपनी ने कुल 141990 यूनिट्स की बिक्री की और 126850 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

4 of 5
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
कमर्शियल वाहनों की बिक्री से मिली राहत
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जुलाई 2023 में कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 50907 यूनिट्स रही। इनमें से 37273 यूनिट्स की बिक्री भारतीय बाजार में और 13634 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया। जबकि पिछले साल जुलाई महीने में कंपनी ने कुल 39616 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस साल जुलाई महीने में कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि कुल बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
कैसा है पोर्टफोलियो
भारतीय बाजार में कंपनी की ओर से सीटी, प्लैटिना, एवेंजर, डोमिनोर और पल्सर जैसी बाइक्स की बिक्री की जाती है। कंपनी 110 सीसी सेगमेंट से लेकर 400 सीसी तक के सेगमेंट में अपनी बाइक्स की बिक्री करती है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें