फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: अप्रैल-सितंबर में हुई रिकॉर्ड बिक्री, कार-थ्रीव्हीलर की खुदरा बिक्री ने ऑटो उद्योग को दिया बढ़ावा

Thu, 12 Oct 2023 05:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फाडा ने कहा कि यात्री वाहनों और तिपहिया वाहनों के अब तक के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन के कारण चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में भारत में ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री में साल दर साल 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
कार बिक्री - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटोमोबाइल रिटेलर के शीर्ष निकाय फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) ने गुरुवार को कहा कि यात्री वाहनों और तिपहिया वाहनों के अब तक के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन के कारण चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में भारत में ऑटोमोबाइल खुदरा बिक्री में साल दर साल 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल-सितंबर की अवधि में कुल पंजीकरण बढ़कर 1.10 करोड़ यूनिट्स (1,10,79,116 यूनिट) हो गया। जबकि 2022-23 वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह 1.01 करोड़ यूनिट्स (1,01,79,072 यूनिट) था।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने एक बयान में कहा, "वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही की कहानी लचीलेपन और रिकवरी की है, जिसमें कुल ऑटो रिटेल में साल दर साल 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान सभी श्रेणियों में साल-दर-साल (YoY) बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें तिपहिया वाहनों के पंजीकरण में अधिकतम इजाफा देखा गया।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में यात्री वाहन (पीवी) की खुदरा बिक्री 6 प्रतिशत बढ़कर 18,08,311 यूनिट्स हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 17,02,905 यूनिट्स थी।

Electric Passenger three-wheeler and Electric Cargo Loader - फोटो : For Reference Only
सिंघानिया ने कहा, "इसमें न सिर्फ सालाना 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, बल्कि रिकॉर्ड खुदरा बिक्री भी देखी गई, जिसमें वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में पीवी खुदरा की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री 18,08,311 यूनिट्स रही, जो वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में 17,02,905 के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई।

उन्होंने कहा कि लगातार दो वित्तीय वर्षों में यात्री वाहन सेगमेंट का निरंतर विकास पथ लचीली मांग और सेगमेंट में विविध और गतिशील पेशकशों के लिए बाजार की सकारात्मक प्रतिक्रिया का सबूत है।

अप्रैल-सितंबर की अवधि में तिपहिया वाहनों का पंजीकरण 66 प्रतिशत बढ़कर 5,33,353 यूनिट्स हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,21,964 यूनिट्स था।

सिंघानिया ने कहा, "थ्री-व्हीलर श्रेणी में यह असाधारण प्रदर्शन मौजूदा महामारी द्वारा पेश जटिल बाजार चुनौतियों से निपटने में क्षेत्र की जोरदार रिकवरी और अनुकूलन क्षमता को रेखांकित करता है।" 
विज्ञापन

Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री साल दर साल 7 प्रतिशत बढ़कर 78,28,015 यूनिट्स हो गई।

पहली छमाही में वाणिज्यिक वाहन की बिक्री बढ़कर 4,65,097 यूनिट्स हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 4,50,458 यूनिट्स से 3 प्रतिशत ज्यादा है। दूसरी ओर, अप्रैल-सितंबर की अवधि में ट्रैक्टर पंजीकरण साल दर साल 14 प्रतिशत बढ़कर 4,44,340 यूनिट्स हो गया।

फाडा ने कहा कि उसने 1,440 आरटीओ में से 1,352 से वाहन पंजीकरण डेटा इकट्ठा किया। सिंघानिया ने कहा कि उसे त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

सिंघानिया ने कहा, फाडा को ऑटो रिटेल सेक्टर के लिए विकास और समृद्धि के मौसम की उम्मीद है, जो बाजार के लिए सतर्क आशावाद से आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें