यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) के वाहनों की इस त्योहारी सीजन शानदार बिक्री हुई है। घरेलू बाजार की बात करें तो नवंबर 2020 में कंपनी ने अपने दोपहिया वाहनों के कुल 53,208 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 39,406 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस नवंबर भारतीय बाजार में यामाहा के दोपहिया वाहनों की मांग 35 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। लॉकडाउन के बाद से यह लगातार पांचवी बार है, जब कंपनी की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई।
इससे पहले यामाहा ने अक्टूबर 2019 के 46082 वाहनों की तुलना में अक्टूबर 2020 में 31 फीसदी की बढ़ोतरी से 60176 वाहनों की बिक्री की थी। जबकि, सितंबर 2020 में यामाहा ने 63052 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो सितंबर 2019 की तुलना में 17 फीसदी ज्यादा था।