शेयर बाजारों को भेजी सूचना में टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा है कि नवंबर 2020 में उसके दोपहिया वाहनों के कुल 311,519 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 249,350 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में कंपनी के 25 फीसदी ज्यादा दोपहिया वाहन बिके हैं।
घरेलू बाजार की बात करें तो नवंबर 2020 में कंपनी ने अपने दोपहिया वाहनों के कुल 247,789 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 191,222 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस नवंबर भारतीय बाजार में टीवीएस के दोपहिया वाहनों की मांग 30 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
मोटरसाइकिल सेगमेंट की बात करें तो नवंबर 2020 में टीवीएस ने कुल 133,531 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 105,963 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी नवंबर 2019 के मुकाबले इस नवंबर टीवीएस के मोटरसाइकिलों की बिक्री 26 फीसदी बढ़ी है।
स्कूटर सेगमेंट में इस नवंबर कंपनी की बिक्री 26 फीसदी बढ़ी है। नवंबर 2020 में टीवीएस के कुल 106,196 स्कूटरों की बिक्री हुई थी। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी के कुल 84,169 स्कूटरों की बिक्री हुई थी।
एक्सपोर्ट की बात करें तो नवंबर 2020 में टीवीएस ने कुल 74,074 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने 74,060 वाहनों का निर्यात किया था।