भारत में यामाहा के चुनिंदा डीलरों ने आनेवाली मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। डीलरों ने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की रिफंडेबल टोकन राशि लेकर प्री-बुकिंग करना शुरू कर दिया है।
जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Yamaha बहुत जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई किफायती स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि आगामी 18 जून को बाजार में अपनी नई बाइक को लॉन्च करेगी। पिछले कुछ वर्षों के दौरान रेट्रो स्टाइल के साथ आधुनिक फीचर्स वाली मोटरसाइकिलों की मांग में इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) भारतीय बाजार में एक नई नियो-रेट्रो स्टाइल की स्पोर्टी कम्यूटर बाइक FZ-X को उतारने जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक मोटरसाइकिल के आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं की है। लेकिन भारत में यामाहा के चुनिंदा डीलरों ने आनेवाली मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। डीलरों ने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की रिफंडेबल टोकन राशि लेकर प्री-बुकिंग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नई मोटरसाइकिल की आधिकारिक टेक-स्पेक इस साल की शुरुआत में एक दस्तावेज में लीक हो गए थे। इन लीक दस्तावेजों में बाइक की आधिकारिक नेमप्लेट, स्पेसिफिकेशंस और डायमेंशन की का खुलासा हो गया था।
हालांकि यामाहा ने अपने मीडिया आमंत्रण की विज्ञप्ति में लॉन्च होने वाली बाइक के बारे में किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। इस आमंत्रण में आनेवाली बाइक के बारे में सिर्फ उसके टैगलाइन का जिक्र किया गया है - Ride Free (राइड फ्री)। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी से नजदीकी सूत्रों के बताया है कि आगामी 18 जून को भारतीय बाजार में FZ-X स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है।
विज्ञापन
बाइक की साइज
yamaha-bike
- फोटो : Amar Ujala
हाल ही में कुछ हफ्तों पहले इस नए मॉडल को अटल टनल के पास एक टीवी कमर्शियल शूट के दौरान देखा गया था। इस दौरान बाइक की कई स्पाय तस्वीरें लीक हो गई थी जिससे इस बाइक के बारे में कई अहम जानकारी सामने आई थी। ये एक नियो-रेट्रो स्टाइल वाली बाइक है, जिसे कंपनी ने आकर्षक डिजाइन और लुक दिया है।
पहले से होगी बड़ी
जैसा कि लीक हुई स्पाय तस्वीरों से पता चलता है, FZ-X की लंबाई और ऊंचाई एक टूअरर बाइक की तरह होगी। साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 2,020 mm, चौड़ाई 785 mm और ऊंचाई 1,115 mm होगी। बता दें कि, FZS-FI की लंबाई 1,990 mm, चौड़ाई 780 mm और ऊंचाई 1,080 mm है। यानी नई बाइक मौजूदा FZS-Fi मॉडल के मुकाबले तकरीबन 30mm लंबी, 5mm उंची और 35mm चौड़ी होगी। कुल मिलाकर बाइक साइज में थोड़ी बड़ी होगी। बाइक की बॉडीवर्क में कई काम किए गए हैं जिसकी वजह से इसकी साइज में बदलाव आया है। इसके अलावा, बाइक का व्हीलबेस 1,330 mm है।
इंजन और पावर
इस बाइक में 149 cc FZS-FI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 149cc सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो यामाहा के FZ रेंज के मौजूदा मॉडल्स में देखा गया है। यह इंजन 7,250 rpm पर 12.4 bhp का अधिकतम पावर और 13.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल सकता है।
फीचर्स और कीमत
इस बाइक में स्मार्टफोन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही कई शानदार और मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं। इसकी कीमत मौजूदा FZS-Fi मॉडल की तुलना में करीब 5,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक महंगी हो सकती है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा इसकी आधिकारिक लॉन्च के साथ ही पता चल पाएगा। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये तक हो सकती है। इस समय बाजार में Yamaha FZ-X का मुकाबला किसी बाइक से नहीं है।
इस बीच, यामाहा मोटर इंडिया ने भी हाल ही में देश में Tracer (ट्रेसर) नाम से एक पेटेंट के लिए आवेदन किया है।