लेटेस्ट अपडेट के साथ, नए Fascino 125 स्कूटर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। नए अपडेटेड स्कूटर में बिल्कुल नया एक्सटीरियर लुक दिया गया है। इसके साथ ही स्कूटर में नए फ्रेश कलर स्कीम मिलते हैं। स्कूटर के लेटेस्ट अपडेट के साथ इसमें एक नया और ज्यादा पावरफुल इंजन मिलता है।
Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने शुक्रवार को नए Fascino 125 स्कूटर को पेश किया है। लेटेस्ट अपडेट के साथ, नए स्कूटर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। नए अपडेटेड स्कूटर में बिल्कुल नया एक्सटीरियर लुक दिया गया है। इसके साथ ही स्कूटर में नए फ्रेश कलर स्कीम मिलते हैं। आकर्षक लुक और डिजाइन वाले इस स्कूटर के लेटेस्ट अपडेट के साथ इसमें एक नया और ज्यादा बेहतर इंजन मिलता है।
विज्ञापन
पहले से पावरफुल इंजन
नई Fascino 125 को पावर देने के लिए कंपनी के हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फीचर के साथ एक रिफ्रेश्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 8.6 bhp का अधिकतम पावर और 10.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें कि, स्कूटर के पिछला मॉडल में यही इंजन 8.4 bhp का पावर और 9.7 Nm का टार्क जेनरेट करता था। इसमें एक साइलेंट स्टार्टर भी मिलता है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह साइलेंट इंजन इग्निशन में मदद करता है। यानी इंजन बिना आवाज किए स्टार्ट हो जाती है। यह फीचर्स भारत में उपलब्ध कुछ अन्य 125 सीसी सेगमेंट स्कूटरों में भी पाया जाता है।
नए फीचर्स भी शामिल
नए 2021 Fascino 125 के सिर्फ एक्सटीरियर लुक में ही बदलाव नहीं हुए हैं, बल्कि इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पावर असिस्ट के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इंजन, डिस्क ब्रेक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
नए रंगों में उपलब्ध
2021 Yamaha Fascino 125
- फोटो : Yamaha
Fascino 125 स्कूटर के डिस्क वेरिएंट में तीन नए रंग मिलते हैं, जिसमें विविड रेड स्पेशल, मैट ब्लैक स्पेशल और कूल ब्लू मेटालिक रंग शामिल हैं। इसके साथ ही मौजूदा छह कलर ऑप्शन - डार्क मैट ब्लू, सुवे कॉपर, येलो कॉकटेल, सियान ब्लू, विविड रेड और मेटैलिक ब्लैक मिलना जारी रहेंगे। वहीं, स्कूटर के ड्रम वेरिएंट में तीन नए रंग - विविड रेड, कूल ब्लू मैटेलिक, येलो कॉकटेल दिए गए हैं। जो कि मौजूदा डार्क मैट ब्लू, सुवे कॉपर, सियान ब्लू और मेटालिक ब्लैक विकल्पों के साथ मिलेंगे।
ब्रेकिंग
नई Fascino 125 स्कूटर में पहले की तरह फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलता है, जबकि रियर सस्पेंशन के लिए मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है। ब्रेकिंग के लिए स्कूटर में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक्स के साथ सीबीएस (कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम) स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है।
यामाहा मोटर इंडिया ने अभी नए Fascino 125 की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि स्कूटर की आधिकारिक लॉन्चिगं के समय इसकी कीमत का एलान होगा। अगले कुछ हफ्तों में भारत में इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। 125 cc सेगमेंट में Yamaha Fascino 125 का मुकाबला Suzuki Access 125, TVS NTorq 125 और Honda Activa 125 जैसे अन्य स्कूटर्स से है।