Dodge Tomahawk नाम की इस सुपरबाइक को 2003 में नॉर्थ अमेरिका के इंटरनेशनल ऑटो शो में पेश किया गया। जहां इसके डिजाइन को लेकर यह आकर्षक का केंद्र रही। Dodge Tomahawk में 4 पहिये, दो आगे और दो पीछे दिए गए हैं।
Dodge Tomahawk सुपरबाइक 2 सेकेंड से भी कम में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक में 8.3 लीटर वाला वी-10 SRT VIPER इंजन लगा है जो इसे 500 एचपी की पावर देता है। यह सुपरबाइक 712एनएम और 4200 आरपीएम का टॉर्क जनरेट करती है।
बाइक की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है। जिसे सिर्फ दुनियाभर में नौ ही लोगों ने खरीदा है।