टोयोटा की फॉर्च्यूनर कार आजकल एक अजीब से दौर से गुजर रही है। इस कार से महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रह है। दरअसल,मिस्र में टोयोटा फॉर्च्यूनर का एक विज्ञापन वायरल हो रहा है,जिसे वहां की महिलाएं देखकर आपा खो रही हैं। न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष को भी इस विज्ञापन से परेशानी है लोगों का कहना है कि इसके जरिये लिंग भेद-भाव को बढ़ाया जा रहा है।
आइए आपको बताते हैं, क्या कहता है विज्ञापन
इस विज्ञापन के अनुसार टोयोटा कार को सिर्फ आदमी ही चला सकता है यानि यह कार शक्ति प्रदर्शन को आकर्षित करती है और उसमें महिलाएं अभी पीछे हैं दूसरे शब्दों में टोयोटा इज मेड फोर मैन। इस कुछ सेकेंड के विज्ञापन ने तहलका मचा दिया है। जिसका महिलाएं टोयोटा के फेसबुक पेज पर जवाब भी मांग रही है। लेकिन कंपनी की और से अभी कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।
बता दें, टोयोटा भारत सहित कई देशो में अपनी इस एसयूवी कार की ब्रिकी करती है। और भारत में यह कार लग्जरी एसयूवी कारों में पहुंच बनाए हुए है। इस कार की भारत में हर माह लगभग 2000 यूनिट बेची जाती है। जहां एक तरफ कुछ परेशान होकर इसकी आलोचना कर रहे हैं वहीं कुछ इसे अब तक का सबसे प्रभावित(सेक्सिस्ट) विज्ञापन बता रहें हैं।
इस विज्ञापन को टोयोटा के बैंगलोर के बिदाडी कारखाने में बनाया गया है। अपने विश्वास और क्वालिटी के बल पर इस कार ने भरत में अपनी दूसरी पीढ़ी का कार को लांच कर दिया है। जो कि काफी सफल भी है