Tata Sierra कब हुई लॉन्च
टाटा सिएरा (Tata Sierra) भारतीय कार निर्माता कंपनी Tata Motors द्वारा निर्मित एक तीन-दरवाजों वाली स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन थी, जिसं कंपनी ने 1991 में बाजार में पेश किया था। जो Tata Telcoline पर आधारित थी। यह भारत में डिजाइन और निर्मित होने वाली पहली एसयूवी थी।
एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान टाटा मोटर्स डिजाइन के प्रमुख प्रताप बोस ने कहा था कि "बहुत से लोग सिएरा को वापस देखना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि यह किसी रूप में काम करेगा या नहीं लेकिन मुझे लगता है कि एक नया सिएरा तैयार करना बहुत ही शानदार कार होगा। ”
क्या होंगी 7 सीटर की खासियत
पांच सीटों वाले संस्करण की तरह 7 सीटर हैरियर लैंड रोवर के डी 8 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। टाटा की 7 सीटर एसयूवी में 2,741 मिमी व्हीलबेस दिया जाएगा। जो 5 सीटर के समान ही होगा। सात सीटर एसयूवी में 2.0-लीटर क्रायोटेक डीज़ल इंजन दिया जाएगा। जो 170 बीएचपी और 350 एनएम से कुछ अधिक टॉर्क जनरेट करेगा। आने वाली हैरियर के ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होंगे।
कीमत
बात करें कीमत की तो टाटा हैरियर की शुरूआती कीमत 12.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं हैरियर के XM वेरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपए, XT वेरिएंट की कीमत 14.95 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट XZ की कीमत 16.25 लाख रुपए रखी गई है। उम्मीद है कि सात सीट वाला संस्करण प्रीमियम प्राइस टैग को स्पोर्ट करेगा।