जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने स्थानीय रूप से विकसित नए MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर दो नई कारों को लॉन्च करने का एलान किया है। कंपनी पहले ही Taigun मिड-साइज SUV को पेश कर चुकी है, जिसे दिवाली से पहले त्योहारी सीजन में लॉन्च किया जाना है। MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित कंपनी का दूसरा मॉडल एक नई मिड साइज सेडान कार होगी, जो मौजूदा Vento (वेंटो) सेडान कार को रिप्लेस करेगी।
नई सेडान का लुक
Volkswagen Virtus Sedan
- फोटो : Volkswagen
Volkswagen Virtus अंतरराष्ट्रीय-स्पेक Polo (पोलो) हैचबैक कार का एक सेडान वर्जन है। इस मॉडल को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। नई सेडान कार की स्टाइलिंग Passat से प्रेरित है। जिसमें सिग्नेचर VW ग्रिल, इंटीग्रेटेड एंगल रनिंग लाइट्स के साथ स्लिमर हेडलैम्प्स, LED टेल-लैंप्स और स्लोपिंग रूफलाइन शामिल हैं। भारत-स्पेक मॉडल में नई Taigun की तरह के डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।
इंजन पावर
नई मिड-साइज सेडान में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन अधिकतम 108 bhp का पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे। इस सेडान में एक नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, जो कि Taigun में भी दिया गया है। 7-स्पीड DSG के साथ यह इंजन 147 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
फीचर्स
नई सेडान में Taigun एसयूवी के जैसी ही इंटीरियर और फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें 10-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
साइज
नई फॉक्सवैगन सेडान Virtus सेडान कार पर आधारित होगी। इसके साइज की बात करें तो नई फॉक्सवैगनVirtus सेडान की लंबाई में 4,480 mm, चौड़ाई 1,751 mm और ऊंचाई 1,468 mm है। यह मौजूदा वेंटो से लगभग 90 mm लंबी और 52 mm चौड़ी है। नई कार के व्हीलबेस को 97 mm बढ़ाकर 2,650 mm कर दिया गया है। इस कार में 521 लीटर सामान आसानी से ले जाया जा सकता है, यानी इसका बूटस्पेस वेंटो से 27 लीटर ज्यादा है।
कब होगी लॉन्च
नई सेडान को कंपनी चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। यह नई कार अगले साल जनवरी-मार्च 2022 तक भारतीय सड़कों पर नजर आएगी है। भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की नई सेडान कार का मुकाबला होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारों से होगा।