फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े कैबिन और बोल्ड लुक के साथ लॉन्च होगी फॉक्सवैगन की नई पोलो

Fri, 16 Jun 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉक्सवैगन अपनी 8 साल पुरानी पोलो को 16 जून को वैश्विक तौर पर एक बार फिर लॉन्च करेगा। कंपनी ने नई पोलो में कई बदलाव किए हैं। फॉक्सवैगन ने इसे पहले से बड़े प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी किया है। आइए आपको बताते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें...
विज्ञापन


कार के एक्सटीरियर की बात करें तो इसकी लंबाई 4,053 एमएम, चौड़ाई 1,751 एमएम और ऊंचाई 1,446 एमएम है। इसके साथ ही कार में 2,564 एमएम का व्हीलबेस मिलता है। कार के साइज में बढोत्तरी के साफ है कि कार के कैबिन में भी बदलाव किए गए हैं। 

पुरानी पोलो फॉक्सवैगन के पीक्यू 25 प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई थी, जबकि नई पोलो को एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। फॉक्सवैगन की नई कार बहुत हद तक गोल्फ से मिलती है।
विज्ञापन


कंपनी ने गाड़ी में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों का विकल्प दिया है। पेट्रोल वेरिएंट में आपको 1.0 लीटर का टीएसआई इंजन और 1.4 लीटर का टीएसआई इंजन मिलता है। वहीं डीजल वेरिएंट में आपको 1.6 लीटर का इंजन मिलता हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें