लॉकडाउन के बाद से लगातार ऑटो इंडस्ट्री में सुधार देखने को मिल रहा है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बात करें तो अगस्त महीने में यहां बढ़त दर्ज की गई। अगस्त 2020 में कुल 26,825 कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2019 में कुल 26,377 कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री हुई थी। यानी अगस्त 2019 के मुकाबले अगस्त 2020 में 2 फीसदी बिक्री बढ़ी है। ऐसे में आज हम आपको इस सेगमेंट की सात सबसे लोकप्रिय गाड़ियों की अगस्त महीने की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इन गाड़ियों में Vitara Brezza, Venue, Nexon, XUV 300, Ecosport, Honda WRV और TUV 300 शामिल हैं। इस खबर के बाद आपको पता चलेगा कि इस सेगमेंट में आप जिस गाड़ी को पसंद करते हैं, उन्हें अगस्त महीने में कितना पसंद किया गया। डालते हैं एक नजर