'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग आज 39 साल हो गए हैं। वीरेंद्र सहवाग को देश का ही नहीं दुनिया का बेस्ट ओपनर माना जाता है। अपने नाम कई रिकार्ड करने वाला यह क्रिकेटर मैदान में कई अनोखे रिकार्ड कायम कर चुका है। वीरेंद्र सहवाग को लग्जरी कारों का भी बेहद शौक है। इनके बेड़े में एक से बढ़कर एक कार है। आइए आपके बताते हैं कि फिलहाल यह ओपनर कौन-सी कार में सफर करना पसंद करता है।
सहवाग के पास 3 करोड़ की शानदार कार बेंटले है। अक्सर उन्हे इस कार में सफर करते हुए देखा जाता है। कार को देखकर आपको किसी विंटेज कार की याद आना लाजमी है। इस बेमिसाल कार में 6.0 लीटर की क्षमता वाला के डब्लू 12 (W12) इंजन दिया गया है। जो कि 616 बीएचपी की पावर देने में सक्षम है। कार में को 8-स्पीड गियर बॉक्स से लैस किया है। जिससे इसकी स्पीड को बेहतरीन क्षमता मिलती है।
बेंटले की यह कार स्पीड के मामले में भी अव्वल है इस कार को 100 किमी तक पहुंचने में मात्र 4.3 सेकंड का समय लगता है। कार के केबिन में इतना स्पेस दिया गया है कि देखने में यह कार कई बड़ी-बड़ी कारों को फेल कर देती है, साथ ही इसका ब्रेकिंग सिस्टम इतना शानदार काम करता है। कि यह टॉप स्पीड में ब्रेक लगाने पर खड़ी हो जाती है।
कंपनी ने इस कार की कीमत 3.1 से 3.4 करोड़ रुपये तक रखी है। बेंटले की इस कार का वैसे तो कोई तोड़ नहीं है लेकिन मार्केट में इस कार को टक्कर देने के लिए एस्टन मार्टिन, मर्सिडीज बेंज, रॉयल रॉयस जैसी कई कारें मौजूद हैं।