फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : चीन को पछाड़ने की तैयारी, हिमाचल प्रदेश में बन रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ट्रैक

Sat, 20 Oct 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल
विज्ञापन
खुशखबर में हम आपको बताएंगे भारतीय रेलवे ने हिमाचल प्रदेश को क्या तोहफा दिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इसके अलावा एक अच्छी खबर स्वच्छता के मोर्चे पर सरकार के लिए भी है।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे का हिमाचल प्रदेश को तोहफा 

भारतीय रेलवे हिमाचल प्रदेश को खुशखबरी देने जा रही है। सामरिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण दुनिया के सबसे ऊंचे भानूपल्ली-बिलासपुर-मनाली-रेल ट्रैक को बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके पहले चरण के लिए 465 किलोमीटर लंबे ट्रैक के फाइनल लोकेशन सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना पर 83 हजार 360 करोड़ रुपये लागत आएगी। जिसके तहत 74 सुरंगे बनेंगी। बताया जा रहा है कि एक सुरंग की लंबाई 27 किलोमीटर है। आपको बता दें कि ये प्रदेश की सबसे लंबी ब्रॉडगेज लाइन होगी। योजना पूरी होने के साथ ही भारतीय रेलवे चीन शंघाई-तिब्बत रेलवे को भी पछाड़ देगा। 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर मामूली राहत 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दो दिन से कटौती जारी है। शुक्रवार को भी ईंधन के दाम घटे हैं। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ। इससे पहले गुरुवार को भी ईंधन की कीमतों में राहत मिली थी। शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 24 पैसे कम चुकाने होंगे। यहां आज एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.38 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। डीजल की बात करें तो यह 10 पैसे सस्ता हुआ है। इस कटौती के साथ यह 75.48 के स्तर पर बना हुआ है। मुंबई की बात करें तो यहां पर भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आई हैं। 
विज्ञापन


सौर ऊर्जा प्लांट से लैस हुई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय सोमवार को सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रतन लाल हांगलूं ने लॉ फैकल्टी की छत पर इस परियोजना का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय ने वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में देशभर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। बिजली की खपत को कम करने के लिए और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौर उर्जा प्लेट को स्थापित करने की यह परियोजना सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) भारत सरकार के निर्देशानुसार जून 2018 से विश्वविद्यालय में आरंभ हुई थी। 
विज्ञापन

मात्र पांच महीने में ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने यह कार्य पूरा कर लिया। अब विश्वविद्यालय के हर विभाग की छत पर तथा महिला छात्रावास की छत पर पूरी तरह सौर प्लेट लग चुके हैं। इस सौर परियोजना से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रतिदिन 6000 यूनिट बिजली उत्पन्न होगी और विश्वविद्यालय को इससे हर माह लगभग बीस लाख रूपये का लाभ होगा। विश्वविद्यालय में बनी हुई बिजली का लाभ शहरवासियों को भी मिलेगा। 

शौचालय इस्तेमाल न करने वालों की संख्या में आई कमी 

स्वच्छता के मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छी खबर है। देश में शौचालय का इस्तेमाल न करने वाले लोगों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। खास बात यह है कि शहरों में अब मात्र चार प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। हालांकि गांवों में अब भी ऐसे लोगों का अनुपात एक-तिहाई के आस-पास है। नेशनल सैंपल सर्वे के मुताबिक मई-जून 2015 में देश के गांवों में 52 प्रतिशत लोग ऐसे थे जो शौचालय का इस्तेमाल नहीं करते थे। 

जुलाई-दिसंबर 2017 में इनका अनुपात घटकर मात्र 33 प्रतिशत रह गया है। साथ ही शहरों में शौचालय इस्तेमाल न करने वाले लोगों का अनुपात भी इस अवधि में आठ प्रतिशत से घटकर मात्र चार प्रतिशत रह गया है। एनएसएसओ ने जुलाई-दिसंबर 2017 के दौरान देश के 4,043 गांवों और 3,091 शहरी क्षेत्रों के 71,205 परिवारों का सर्वे कर यह निष्कर्ष निकाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें