फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर में मंदी के बावजूद पुरानी कारों का बाजार है गुलजार, नौकरियों की भरमार

Wed, 13 Nov 2019 04:40 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Used Car
विज्ञापन

एक तरफ ऑटो सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा है, तो दूसरी तरफ ऑटो इंजीनियर और डिप्लोमा धारकों के लिए यूज्ड कार मार्केट में खूब नौकरियां निकल रही हैं। एक साल में पुुरानी कारों की मांग में 18 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे तकनीकी विशेषज्ञों की भी मांग बढ़ी है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार टियर-1 शहरों में यूज्ड कारों की मांग में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

टेक्नीशियन की मांग में इजाफा

यूज्ड कारों के लिए टेकनीशियन की मांग में इजाफे को लेकर महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस व्हील्स के सीओ आशुतोष पांडेय का कहना है कि यूज्ड व्हीकल इंस्पेक्टर और अन्य यूज्ड कारों के डीलर के लिए बहुत सी भर्तियां निकल रही हैं। साथ ही, सीईओ ने कहा कि यूज्ड कारों की बिक्री में हम लोगों का शेयर 45 फीसदी है और हम लोगों ने 20 लाख लोगों को इस साल फ्रीलांसर के तौर पर नौकरी के लिए रखा है।  

छोटे शहरों में और अधिक भर्तियां

सीईओ ने कहा कि पिछले साल 100 लोग सेलरी पर और 2,400 फ्रीलांसर थे। वहीं, अब फ्रीलांसर्स की संख्या चार हजार हो गई है, जो छोटे शहरों में और बढ़ रही है। एचआर फर्म के अनुसार संगठित यूज्ड रिटेल इंडस्ट्री में कर्मचारियों की संख्या दस हजार है। लेकिन छोटो शहरों में काफी भर्ती मौजूद है। 

दूसरी-तीसरी तिमारी में 7-8 फीसदी भर्ती बढ़ने की उम्मीद

टीमलीज बिजनेस के हेड सुदीप सेन का कहना है कि वर्तमान में 12-15 फीसदी स्टाफ की मांग है। वहीं, दूसरी-तीसरी तिमारी में सात से आठ फीसदी और बढ़ने की उम्मीद है। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक ऑनलाइन यूज्ड कार के मार्केटिंग हेड शुभ बंसल ने कहा कि संगठित यूज्ड कार मार्केट में बढ़ती नौकरियों ने नए कार रिटेल में नौकरी कर रहे लोगों के लिये विकल्प मुहैया कराए हैं। भारी मात्रा में ऑटो इंस्पेक्शन इंजीनियर्स और सेल्स एग्जीक्यूटिव्स की जरूरत है।

पुरानी कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

पिछले 10 महीने से ऑटो सेक्टर मंदी की गिरफ्त में है। कार कंपनियों ने इस मंदी से बचने के लिए पहली बार इतने जबरदस्त डिस्काउंट दिये हैं। लेकिन ऑटो सेक्टर में मंदी के बीच इन दिनों पुरानी कारों की मांग बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक OLX पर पुरानी कारों के खरीदार 20 से 30 साल की उम्र के लोग ज्यादा हैं।

बजट तय करें

वहीं अगर आपको पुरानी कार लेनी है, तो सबसे पहले अपना बजट तय करना होगा। बजट ऐसा रखें कि आप पर ज्यादा बोझ न पड़े। अगर लोन लेकर पुरानी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो लोन इतना ज्यादा नहीं लेना चाहिये कि बाद में सस्ती कार की EMI आपको महंगी पड़े और उस पर लगने वाली ब्याज दर भी सिरदर्द लगने लगे।

कार फाइनल करें

पुरानी कार लेने से पहले आपको यह भी फाइनल करना होगा कि कौन सी कंपनी की कार और मॉडल लेना है। अगर आपने यह तय कर लिया, तो कार खरीदने का लगभग आधा काम पुूरा हो गया। इसके बाद जो कार अपने फाइनल की है उसे सर्च करें। अगर आपको कोई मॉडल पसंद आता है, तो फिर आगे की डील शुरू करें। अब एक पुरानी कार पर कैसे डील करनी चाइये? आइए जानते हैं। 

सर्विस रिकॉर्ड 

कार की सर्विस हिस्ट्री कार मालिक से लेकर देखें। जिससे आपको पता चल जाएगा कि कार की सर्विसिंग और मेंटेनेंस कब-कब हुई है और कब कोई बड़ी खराबी कार में हुई । सर्विस हिस्ट्री से यह भी पता चल जाएगा कि इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाया जा रहा है या नहीं। कार की हुड खोलकर यह भी चेक कर लें कि किसी तरह की कोई लीकेज तो नहीं है। वहीं, कार को जब देखने जायें तो अपने साथ एक मैकेनिक को अवश्य लेकर जाएं। कार को खरीदते वक्त जाहिर है आप उसकी आर सी  जरुर देखेंगे लेकिन RC में लिखी डेट बोनट के नीचे गाड़ी की मैन्युफैक्चरिंग डेट से मिलती है या नहीं, यह भी चेक कर लें।

विज्ञापन

ठगी का शिकार होने से बचें

ऑनलाइन कार खरीदते वक्त बेहद सावधानी बरतें और किसी के झासें में न फंस कर एडवांस पैसे न दें। कागजों की जांच-पड़ताल वाहन एप पर करें, उसके बाद ही कार फाइनल करें। अकसर ऐसा होता है कि OLX पर कार बेचने वाले खुद को फौजी बताते हैं और कहते हैं उसका तबादला दूसरी जगह हो गया है। जिसके कारण उसे अपनी कार कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है। साथ ही भरोसा जताने के लिए वे कैंटीन का कार्ड, आईकार्ड और सैन्यवर्दी की फोटी भी भेजते हैं। इसके बाद कुछ रकम खाते में एडवांस भेजने के लिए बोलते हैं। बाद में अपना नंबर बंद कर देते हैं और आप ठगी का शिकार हो जाते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें