फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां Bajaj से लेकर Honda तक की बाइक्स मिल रही हैं महज 9 हजार रुपये में, जानिये कैसे खरीदें

Tue, 07 May 2019 03:35 PM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
विज्ञापन
Used bike
विज्ञापन

भारत में सेकेंड हैंड कार की तरह अब सेकंड हैंड टू व्हीलर मार्केट भी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में नये वाहनों से ज्यादा पुराने वाहनों की बिक्री होती है। जो लोग नई बाइक खरीदना में समर्थ नहीं हैं ऐसे लोग पुरानी बाइक खरीदना ही बेहतर समझते हैं। अगर थोड़ी सी मेहनत और सर्च की जाए तो आप भी कम कीमत में एक अच्छी और बढ़िया कंडीशन वाली बाइक खरीद सकते हैं। यहां हमने ड्रूम नामक वेबसाइट और कुछ सेकंड हैंड टू-व्हीलर्स में डील करने वाले कुछ डीलर्स के बात की, आइये जानते हैं भारत की पॉपुलर सेकंडहैंड बाइक्स के बारे में...

विज्ञापन

Hero Splendor Plus

 
  • मॉडल: 2005
  • डिमांड:10000
  • रनिंग: 70000km
हीरो की स्प्लेंडर काफी पॉपुलर बाइक है। और एक लम्बे समय से यह बाइक मार्किट में धूम मचा रही है। भारत में हीरो स्प्लेंडर की डिमांड हमेशा ही बनी रहती है। droom  वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार स्प्लेंडर का 2005 वाला मॉडल आपको आसानी से 10 हजार रुपये में मिल जाएगा। इस समय नई स्पलेंडर प्लस की शुरुआती कीमत 51 हजार रुपये से शुरू होती है।

Bajaj Discover 125ST

 
  • मॉडल: 2013
  • कीमत:16000
  • रनिंग: 40000 km
बजाज की डिस्कवर 125ST  अपनी आरामदायक राइड के लिए जानी जाती थी। फिलहाल मॉडल बंद हो चुका है। लेकिन भी काफी लोगों को यह बाइक पसंद है। droom  वेबसाइट इस बाइक की डिटेल्स उपलब्ध है। 40 हजार किलोमीटर चली यह बाइक आपको 16 हजार रुपये में मिल जाएगी। वेबसाइट के मुताबिक यह 2013 मॉडल की बाइक है।
 
 

TVS Apache RTR 160cc

 
  • मॉडल: 2014
  • कीमत:38000
  • रनिंग: 63,846 Km
TVS की अपाचे एक बेहद ही पॉपुलर बाइक है। यूथ में इसका क्रेज आसानी से देखा जा सकता है। नए मॉडल के साथ-साथ इसके सेकंडहैंड मॉडल की भी अच्छी-खासी डिमांड है। droom वेबसाइट पर यह बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध है। 2014 मॉडल और 63,846 किलोमीटर चली इस बाइक की डिमांड 38 हजार रुपये है।
 

Honda CBF Stunner

 
  • मॉडल: 2008
  • कीमत: 10,000
  • रनिंग: 39,287Km
होंडा की सीबीएफ स्टनर एंट्री लेवल सेगमेंट की पॉपुलर बाइक रही है, इसका इंजन और लुक्स आज भी लोगों को दीवाना बनाता है। सेकंडहैंड मार्किट में यह बाइक आपको आसानी से मिल जाएगी। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये 2008 मॉडल वाली यह बाइक 39,287 किलोमीटर तक चली है। इस बाइक की डिमांड 10,000 रुपये रखी गई है।
 
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 150

 
  • मॉडल: 2006
  • कीमत: 9,000
  • रनिंग: 28,000 Km
बजाज की पल्सर का नाम शायद ही किसी ने न सुना हो। आज भी इस बाइक के प्रति लोगों की दीवानगी कम नहीं होती। लोग आज भी इसके बाइक के पुराने मॉडल की तलाश में रहते हैं। अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही तलाश है तो droom वेबसाइट पर यह बाइक बिक्री में उपलब्ध है। यहां पर 28 हजार किलोमीटर चली बाइक की डिमांड महज 9 हजार रुपये है। वेबसाइट के अनुसार ये 2006 मॉडल की बाइक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें