फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लीटर में 95 किलोमीटर तक की माइलेज देती हैं ये बाइक्स, कीमत 33 हजार से शुरू

Tue, 07 May 2019 01:17 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tvs sport
विज्ञापन
अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में भटक रहे हैं जो सस्ती होने के साथ-साथ शानदार माइलेज भी दे। तो यहां हम आपके लिए लेकर हैं देश की 5 ऐसी सस्ती बाइक्स जिनकी माइलेज 95 किलोमीटर तक है। आइये जानते है इन बाइक्स के बारे में...  
विज्ञापन

 

TVS Sport

tvs sport
TVS की Sport कंपनी की एंट्री लेवल और अपने सेगमेंट की सबसे अच्छी दिखने वाली बाइक है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें कई बार बदलाव भी किये हैं। बाइक में 99.77 सीसी का इंजन दिया गया है जो 7.7 बीएचपी पावर और 7.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की शुरुआती कीमत 41 हजार रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है।
 

Bajaj CT100

Bajaj CT 100
बजाज की CT100 के इस समय 50 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। इस बाइक में सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड 99.27 सीसी का इंजन है, जो 8.08 बीएचपी पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। दिल्ली इस बाइक की कीमत 33 हजार रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 90 किलोमीटर तक की माइलेज देती है।

Bajaj Platina 100KS

Bajaj Platina ComforTec - फोटो : Bajaj
माइलेज और आरामदायक राइड के लिहाज से यह एक बेहतर बाइक के रूप में जानी जाती है। इसमें 102 सीसी वाला सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8.08 बीएचपी की पावर और 8.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की कीमत 40 हजार रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 90 किलोमीटर तक की माइलेज देती है।
 

HF DELUXE IBS I3S

Hero HF Deluxe i3S
हीरो की HF Deluxe छोटे कस्बों और गावों के हिसाब से बनाई गई है, इसका डिजाइन बेहद सिंपल है । 97 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है जो 7.7 bhp की पावर और 8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियर दिए गये हैं। एक लीटर में यह बाइक 83 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है। बाइक की कीमत  40 हजार रुपये से शुरू होती है।
 
विज्ञापन

होंडा CD110 ड्रीम

Honda cd 110 dream dx
इस इस सेगमेंट में यह थोड़ी महंगी बाइक है। इसमें 109 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 8.25 बीएचपी का पावर और 8.6 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। दिल्ली में बाइक की कीमत 49 हजार रुपये से शुरू होती है। माइलेज की बात करें तो यह एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 74 किलोमीटर की दूरी टी कर सकती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें