नई तकनीकि व नए गुणों से संपन्न अपडेटेड लैंड रोवर की लोकप्रिय एसयूवी रेंज रोवर अगले साल तक बाजार में लॉन्च हो जाएगी। इस एसयूवी में जल्द ही बाजार में लॉन्च होने जा रही रेंज रोवर वेलार का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया जा रहा है। हाल ही में इसके डेवलपमेंट टेस्टिंग के दौरान जो इंटीरियर नजर आया उसके खांचे से साफ पता चल रहा है कि इस गाड़ी के सेंटर कंसोल में ड्यूल टचस्क्रीन एरिया है जो कि पूरी तरह से वेलार से प्रेरित दिख रहा है।
महिलाओं के लिए आ गई एक्टिवा 'आई', खूबियां जीत लेंगी दिल
वेलार की बात करें तो इसमें 10 इंच वाला टचस्क्रीन इसके टच प्रो डुओ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है इसके प्रयोग से कार के कंसोल पर स्विचेस की कमी आई है। इसका दूसरा स्क्रीन मेन इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे व गियर सेलेक्टर के ठीक आगे दिया गया है। इसके कंट्रोल सिस्टम में एयर कंडीशनिंग और टिरेन रिस्पांस भी शामिल हैं।
हालांकि इस हाईटेक डिजाइन फिलासफी में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसके स्क्रीन का डायमेंशन ऐसा ही रहेगा या फिर अलग रहेगा। लेकिन इसकी ऊंची कीमत को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें कंपनी एक बड़े स्क्रीन को जगह देगी। वेलार की ही तरह इसके टचस्क्रीन के प्रयोग को बढ़ाकर इसके क्लाइमेट कंट्रोल जैसे ढेर सारे कंट्रोल को डैशबोर्ड से रिमूव कर दिया गया है।