बजट 2019 में वित मंत्री पीयूष गोयल ने आॅटो क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। पीयूष गोयल ने इलेक्ट्रिक वाहनों का बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए आगामी सालों में पूरी तरह कारों के इलेक्ट्रिक होने की बात कही। उन्होंने कहा इससे देश के वातावरण में काफी हद तक सुधार होगा।
बता दें, भारतीय मोटर वाहन के इतिहास में आने वाले सालों में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।लगातार बढ़ रहा प्रदुषण का स्तर और लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति क्रेज को देखकर सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। वहीं कंपनियां भी इस दिशा में अपनी पूूरी तैयारी कर चुकी हैं।
आने वाली कुछ इलेक्ट्रिक कारों में टाटा की टियागा, महिंद्रा की केयूवी, हुंडई की कोना और मारुति की वैगनआर आदि गाड़ियां लाइन अप हैं। हैरियर लॉन्च के मौके पर मनी कंट्रोल पर बात करते हुए, टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक गुइंटर बटसेक ने कहा कि कंपनी 2020 में एक इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर सकती है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि देश में चार्जिंग बुनियादी ढांचे की कमी के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हो रही है। टाटा टियागो इलेक्ट्रिक को 2018 ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था। ऑटो एक्सपो 2018 में पेश की गई टियागो इलेक्ट्रिक को 85 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। जो 200 एनएम का टार्क जनरेट करती है। इसमें लीथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जिसके माइलेज को लेकर कंपनी ने 1 लीटर में 100 किमी का दावा किया गया है।
इसके अलावा मारुति ने भी वैगनआर के इलेक्ट्रिक वर्जन पर मुहर लगा दी है। मारुति ने पहले ही पूरे भारत में नई वैगनआर इलेक्ट्रिक का परीक्षण शुरू कर दिया है। हाल ही में यह शिमला के कुफरी क्षेत्र में भी टेस्टिंग के दौरान देखी गई थी।
हुंडई इंडिया भी आने वाले महीनों में कोना के रूप में अपनी ईवी पारी की शुरुआत करने जा रही है। इसके अलावा महिंद्रा अपने KUV100 इलेक्ट्रिक पर इस साल के लिए और XUV300 पर अगले साल के लिए मुहर लगा चुकी है।