TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने लोकप्रिय 110 सीसी स्कूटर Jupiter (जूपिटर) की कीमत में एकबार फिर इजाफा किया हैं। कंपनी ने BS6 TVS Jupiter स्कूटर की कीमत 1,040 रुपये बढ़ा दी है। जिसके बाद अब स्कूटर की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 63,102 रुपये हो गई है। मिड-स्पेक वेरिएंट Jupiter ZX BS6 की एक्स-शोरूम कीमत 65,102 रुपये हो गई है और टॉप वेरिएंट Jupiter Classic BS6 की एक्स-शोरूम कीमत 69,602 रुपये हो गई है। टीवीएस ने पिछले महीने जून में ही TVS जूपिटर रेन्ज की कीमतों में 651 रुपये तक का इजाफा किया था।
जून की तुलना में इस महीने जूपिटर के कीमत में हुई बढ़ोतरी करीब दोगुना हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि BS6 अपडेट और महामारी की वजह से उत्पादन का खर्च बढ़ गया है, इस वजह से TVS Jupiter BS6 की कीमत बढ़ाई गई है। हाल के महीनों में टीवीएस के अलावा अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी अपने दोपहिया वाहनों की कीमत में इजाफा किया है।
फीचर्स
कीमत बढ़ाए जाने के अलावा जूपिटर स्कूटर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। टीवीएस जुपिटर में एलईडी हेडलैम्प, 21 लीटर के अंडर सीट स्टोरेज, मालफंक्शन इंडिकेटर लैम्प (MIL), मोबाइल चार्जर, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट यूटिलिटी बॉक्स, 3डी एम्बेल्ड लोगो, 3-स्टेप स्टेप एडजस्टेबल रियर शॉक एब्जॉर्बर, पिलीयन बैकरेस्ट, ड्यूल-टोन सीट, विंडशील्ड और ग्रैब रेल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
इंजन
TVS Jupiter स्कूटर में 110cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7000 rpm पर 7.3hp का पावर और 5500 rpm पर 8.4 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। जूपिटर के इंजन में TVS का ET-Fi (इको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक पुराने मॉडल की तुलना में जूपिटर BS6 में 15 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलता है।
कलर ऑप्शन
TVS Jupiter का स्टैंडर्ड वैरिएंट 8 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें मैट ब्लू, मिस्टिक गोल्ड, टाइटेनियम ग्रे, मैट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक, ज्वालामुखी रेड, प्रिस्टिन व्हाइट और वॉलनट ब्राउन रंग उपलब्ध है। जूपिटर का उच्च ZX ट्रिम में स्टारलाईट ब्लू और रॉयल वाइन का विकल्प भी मिलता है, जबकि टॉप-एंड क्लासिक वेरिएंट इंडीब्ल्यू, ऑटम ब्राउन और सनलिट आइवरी रंगों में उपलब्ध है।