ट्राएंफ ने अपने तीन स्ट्रीट ट्रिपल वेरिएंट में से एक स्ट्रीट ट्रिपल एस को बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये है। एस 2017 ट्रिपल एस का बेस वेरिएंट है। इसमें 765 सीसी वाला तीन सिलेंडर डीओएचसी लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 113 एचपी की शक्ति 11250 आरपीएम और 73 एनएम का टॉर्क 9100 आरपीएम पर प्रदान करता है। एस में स्लिपर क्लच, राइड बाई वायर थ्रोटल दो राइडिंग मोड के साथ उपलब्ध है। एबीएसी और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, अपसाइड डाउन अलग से संचालित होने वाला फोर्क्स आगे व प्रीलोड अडजस्टेबल मोनोशॉक राउंड पीछे दिया गया है।
ट्राएंफ मोटरसाइकिल इंडिया के प्रमुख विमल सुंबली ने बताया कि इसके लाइनअप का 90 फीसदी हिस्सा सीकेडी करने का है। स्ट्रीट ट्रिपल आर और आरएस भी इस साल के अंत तक जब आएंगी तो वो भी सीकेडी के तहत यहां आएंगी।
स्ट्रीट ट्रिपल एस का सीधा मुकाबला कावासाकी जेड900 और डुकाटी मॉन्सटर 821 से है। जेड900 में इनलाइन फोर इंजन लगा है जो कि 125 एचपी की शक्ति जबकि मॉन्सटर 821 स्पोर्टस 112 एचपी की शक्ति देता है। हालांकि स्ट्रीट ट्रिपल एस इस लिहाज से अपनी अफोर्डेबल कीमत के साथ ज्यादा व्यावहारिक लगती है।